कुछ ही देर में कर्नाटक को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार ने विधानसभा की सीढ़ी छूकर किया प्रणाम

DK Shivakumar : कर्नाटक में मु्ख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए डीके शिवकुमार, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, यतींद्र सिद्धारमैया सहित कांग्रेस के सभी विधायक पहुंच गए हैं. कुछ ही देर में नये नेता का चुनाव हो जाएगा और कर्नाटक को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा.

DK Shivakumar : कर्नाटक में विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार विधान सौधा पहुंच गए हैं. इस मौके पर उनका बाॅडी लैंग्वेज जिस तरह का था, वह साफ बता रहा था कि विधायक दल की बैठक में क्या होना है. बैठक में शामिल होने के लिए सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी पहुंचे. मीडिया के सामने उन्होंने कहा कि हम नया नेता चुनने के लिए जा रहे हैं और जो भी पार्टी का प्रपोजल होगा, उसे हम स्वीकार करेंगे.

विधानसभा की सीढ़ी को किया प्रणाम

विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे डीके शिवकुमार ने अंदर जाते हुए विधानसभा की सीढ़ी को छूकर प्रणाम किया. गाड़ी से उतरने के बाद उन्होंने सबसे पहले हाथ जोड़कर उपस्थित लोगों को नमस्कार किया, उसके बाद वे विधानसभा के अंदर चले गए. अपने आवास से विधान सौधा के लिए निकलने से पहले भी डीके शिवकुमार ने मीडिया से यह नहीं कहा कि वे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. उन्होंने इस बात का जवाब भी नहीं दिया कि क्या 3 जून को शपथ ग्रहण होना है.

कुछ देर में होगी घोषणा

कर्नाटक में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री इसकी घोषणा कुछ ही देर में हो जाएगी, इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने दी. उन्होंने कहा कि मैं मीटिंग में शामिल हो रहा हूं, आज ही आधिकारिक घोषणा हो जाएगी.

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी पर राहुल गांधी का निशाना-दावे विश्वगुरु के और एक परीक्षा भी नहीं करवा पा रहे

कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने कहा-डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के CM, सिद्धारमैया नहीं जाएंगे राज्यसभा

कर्नाटक में राजनीतिक हलचल तेज, राज्यपाल से मिलने पहुंचे डीके शिवकुमार; सिद्धारमैया चाहते हैं बेटे के लिए की-पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >