कर्नाटक में डॉक्टर की हत्या: खून से सना बेटा, आरोपी पत्नी बेड पर लेटकर देखती रही रील्स

Karnataka doctor murder Case : धारवाड़ में एक डॉक्टर दंपति के घर से आई घटना ने सबको दहला दिया है. डॉ. किरण होन्नावर की हत्या और आठ वर्षीय बेटे पर हमले का मामला सामने आया है. वहीं, पत्नी डॉ. प्रियंका की हरकतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

Karnataka doctor murder Case : कर्नाटक के धारवाड़ में एक डॉक्टर दंपति के घर से सामने आई घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है. इंडिया टुडे के मुताबिक, डॉ किरण होन्नावर (45 ) की उनके अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई, जबकि उनके आठ वर्षीय बेटे पर भी चाकू से हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले में मृतक की पत्नी डॉ. प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

घटनास्थल का वीडियो बना चर्चा का विषय

घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और सनसनीखेज बना दिया. वीडियो में डॉ. किरण का शव कमरे में पड़ा दिखाई दे रहा है और पास ही घायल बच्चा खून से लथपथ नजर आता है. इसी कमरे में आरोपी पत्नी डॉ. प्रियंका बेड पर लेटी हुई मोबाइल फोन पर रील्स स्क्रॉल करती दिखाई देती हैं. इस दृश्य ने पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया.

रिश्तेदारों की सतर्कता से खुला राज

पुलिस ने बताया कि जब डॉ. किरण के रिश्तेदारों ने उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की तो फोन उनकी पत्नी ने उठाया. पहले उन्होंने कहा कि डॉक्टर आराम कर रहे हैं, बाद में बताया कि वे बाहर गए हैं. लगातार जवाब बदलने पर परिजनों को शक हुआ और वे अपार्टमेंट पहुंचे. वहां फ्लैट के अंदर खून से लथपथ डॉ. किरण का शव और घायल बच्चा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस जांच में जुटी, कई पहलुओं की पड़ताल

हुबली-धारवाड़ पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी बाहरी व्यक्ति के घर में घुसने के संकेत नहीं मिले हैं. घटना के समय घर में केवल पति, पत्नी और बेटा मौजूद थे. पुलिस आरोपी महिला के अलग-अलग बयानों की जांच कर रही है. साथ ही अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें- 17 महीने पुरानी कार नई बताकर बेची: डॉक्टर की शिकायत पर कंज्यूमर आयोग सख्त, नई E20 कार और एक लाख मुआवजे का आदेश

मकसद अब भी रहस्य, जांच जारी

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस घरेलू विवाद, मानसिक स्थिति और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >