Karnataka Cabinet Expansion: सिद्धारमैया कैबिनेट का विस्तार, 24 नये मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी सूची

पूर्व में सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे एवं चार बार विधायक चुने गए एम कृष्णप्पा को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया. कृष्णप्पा समेत जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली, उनके समर्थकों ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नारेबाजी की.

कर्नाटक में शनिवार(27 मई) को कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए इसमें 24 मंत्रियों को शामिल किया गया. इसके साथ ही, राज्य में पार्टी के सत्ता में आने के एक सप्ताह बाद मंत्रिमंडल के सभी 34 मंत्री पदों को भर दिया गया है. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इन 24 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

एन एस बोसराजू को भी सिद्धारमैया ने कैबिनेट में शामिल किया

इन मंत्रियों में 23 विधायकों के अलावा एन एस बोसराजू शामिल हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर कांग्रेस आलाकमान ने सभी को हैरान कर दिया है. बोसराजू अभी विधानपरिषद या विधानसभा के सदस्य नहीं हैं. कांग्रेस के कहा, विधानसभा और विधानपरिषद के पूर्व सदस्य बोसराजू अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव हैं. रायचूर के रहने वाले बोसराजू एक प्रतिबद्ध कांग्रेस कार्यकर्ता हैं. उनके नाम को कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को मंजूरी दी थी. कर्नाटक के एक पदाधिकारी ने कहा कि ऐसा कभी-कभार हुआ है, जब कर्नाटक मंत्रिमंडल के सभी स्वीकृत पदों को भरा गया हो.

कर्नाटक सरकार कमें अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं

कर्नाटक सरकार में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं. मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों को 20 मई को पद की शपथ दिलाई गई थी.

Also Read: अब सिद्दारमैया ने दी मोदी को चुनौती, येदियुरप्पा सरकार की उपलब्धियों के बारे में 15 मिनट बोल कर दिखायें

इन विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली

एच के पाटिल, कृष्णा बायरेगौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, एच सी महादेवप्पा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडरे और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने शपथ ली. इनके अलावा के एन राजन्ना, शरणबसप्पा दर्शनपुर, शिवानंद पाटिल, रामप्पा बलप्पा तिम्मापुर, एस एस मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगदागी, शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, लक्ष्मी हेब्बलकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष लाड, एन एस बोसराजू, सुरेश बी एस, मधु बंगारप्पा, एम सी सुधाकर और बी नागेंद्र शपथ लेने वाले विधायकों में शामिल हैं.

चार बार विधायक चुने गए एम कृष्णप्पा कैबिनेट से दूर, समर्थकों ने लगाये नारे

पूर्व में सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे एवं चार बार विधायक चुने गए एम कृष्णप्पा को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया. कृष्णप्पा समेत जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली, उनके समर्थकों ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नारेबाजी की. इस दौरान उनके हाथों में, अपने नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने की मांग करने वाले पोस्टर थे.

डीके शिवकुमार के करीबियों को भी कैबिनेट में मिली जगह

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, लक्ष्मी हेब्बलकर, मधु बंगारप्पा, डी सुधाकर, चेलुवरायस्वामी, मंकल वैद्य और एम सी सुधाकर को शिवकुमार का करीबी माना जाता है. शुक्रवार रात जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने वरिष्ठ और कनिष्ठ विधायकों को उचित सम्मान देने के साथ-साथ जाति और क्षेत्रीय समीकरणों का ध्यान रखकर मंत्रिमंडल में संतुलन कायम किया है. बयान में यह भी कहा गया था कि मंत्रिमंडल में लिंगायत समुदाय के आठ विधायक होंगे. इसमें समुदाय के विभिन्न उप-संप्रदायों को प्रतिनिधित्व दिया गया है.

दिल्ली दौरे के बाद कर्नाटक में मंत्रीमंडल का हुआ विस्तार

सिद्दारमैया और शिवकुमार पिछले तीन दिन से राष्ट्रीय राजधानी में थे और उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार पर पार्टी नेतृत्व के साथ कई दौर की चर्चा की. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला सहित शीर्ष केंद्रीय नेताओं के साथ सिद्दरमैया और शिवकुमार की घंटों चली बातचीत के बाद 24 मंत्रियों के नाम तय किए गए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंत्रियों की सूची पर अंतिम मुहर लगाई.

कर्नाटक में कांग्रेस की धमाकेदार जीत

गौरतलब है कि कांग्रेस 224 स��स्यीय विधानसभा की 135 सीट जीतकर सत्ता में आई है. भारतीय जनता पार्टी को 66 और जनता दल (सेक्युलर) को 19 सीट पर जीत मिली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >