बेंगलुरु: होमवर्क न करने पर 20 रुपये जुर्माना और TC की धमकी, डिप्रेशन में आई 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

Karnataka Student Suicide Case: कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित अनेकल से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 13 वर्षीय छात्रा ने स्कूल में कथित उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान मधुश्री के रूप में हुई है. घटना के बाद से बच्ची के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Karnataka Student Suicide Case: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है. नोट में उसने उन हालातों का जिक्र किया है, जिसने उसे मौत को गले लगाने पर मजबूर कर दिया. मधुश्री ने आरोप लगाया है कि स्कूल का होमवर्क पूरा न करने पर एक शिक्षिका ने उसे न सिर्फ प्रताड़ित किया, बल्कि सजा के तौर पर 20 रुपये का जुर्माना भी लगाया. इतना ही नहीं, छात्रा को स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट देकर निकाल देने की धमकी भी दी गई थी. नोट में मृतका ने लिखा कि इस अपमान और मानसिक उत्पीड़न के कारण वह गहरे तनाव में आ गई थी.

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल के टीचिंग स्टाफ पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का सीधा आरोप लगाया है. परिवार ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.


पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए सूर्यनगर थाना पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


ये भी पढ़ें: कर्नाटक के कलबर्गी में 50 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार, हॉस्टल का खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >