Kal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टी

Kal School Holiday: सोमवार को स्कूल जाने से पहले छुट्टी की जानकारी एक बार जरूर देख लें. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी और कुछ राज्यों में इस मौके पर अवकाश रहेगा. हालांकि पूरे देश में एक साथ स्कूल बंद नहीं होंगे.

Kal School Holiday: सोमवार को स्कूल खुले रहेंगे या बंद, इसे लेकर छात्रों और अभिभावकों के मन में सवाल है. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा. महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में यह पर्व खास उत्साह के साथ मनाया जाता है. हालांकि स्कूलों की छुट्टी को लेकर हर राज्य का नियम अलग है. ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी जानकारी पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक आदेश देखना जरूरी है.


महाराष्ट्र में 14 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश

महाराष्ट्र सरकार की साल 2026 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में 14 सितंबर, सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. सरकारी कैलेंडर में गणेश चतुर्थी को इस साल की सार्वजनिक छुट्टियों में शामिल किया गया है.

हालांकि अभिभावकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सरकारी सार्वजनिक अवकाश की सूची और किसी निजी स्कूल का कैलेंडर हमेशा पूरी तरह एक जैसा हो, यह जरूरी नहीं है. इसलिए स्कूल से मिली सूचना को ज्यादा तवज्जों दें.

तेलंगाना में भी 14 सितंबर को विनायक चविथि

तेलंगाना सरकार के आधिकारिक 2026 कैलेंडर में 14 सितंबर को विनायक चविथि दर्ज है. इसके बावजूद किसी खास स्कूल में छुट्टी रहेगी या नहीं, इसकी अंतिम पुष्टि स्कूल या संबंधित शिक्षा विभाग के आदेश से ही करनी चाहिए.

क्या पूरे देश में 14 सितंबर को स्कूल बंद हैं?

14 सितंबर को पूरे भारत के स्कूलों के लिए कोई एक समान राष्ट्रीय छुट्टी घोषित नहीं है. स्कूल बंद रहने का फैसला राज्य सरकार, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन या संबंधित स्कूल के कैलेंडर पर निर्भर करता है. इसलिए छात्रों और अभिभावकों को स्कूल के ऑफिशियल नोटिस, मैसेज, वेबसाइट या राज्य शिक्षा विभाग की सूचना जरूर देखनी चाहिए. इससे छुट्टी को लेकर किसी तरह की गलतफहमी नहीं रहेगी.

Also Read: PM Kisan Maandhan Yojana: 55 रुपये महीने से शुरू करें निवेश, बुढ़ापे में मिलेगी ₹3000 पेंशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >