Kal ka Mausam : 31 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, अगले 7 दिन जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रह सकती है. बिहार और झारखंड के अलावा कई राज्यों में बारिश के आसार हैं. जानें अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है 31 अगस्त 2025 को मौसम का हाल?

Kal ka Mausam : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को आंधी एवं बारिश आने की आशंका जताई है. यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. 31 अगस्त से 2 सितंबर तक उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों तक गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी बारिश जारी रह सकती है.

यह भी पढ़ें : Cloudburst in Ramban : जम्मू-कश्मीर के रामबन में फटा बादल, सामने आया डरावना वीडियो

राजस्थान के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश

विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है. 31 अगस्त से 2 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है. 31 अगस्त और 1 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में, 1-2 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. केरल में 3-4 सितंबर को भी भारी बारिश होने की संभावना है.

ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अलावा यहां होगी भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार, मध्य प्रदेश में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 31 अगस्त को बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक भी भारी बारिश होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश के आसार

अरुणाचल प्रदेश में 4 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 31 अगस्त से 4 सितंबर तक कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही, अगले 5 दिनों तक इस पूरे क्षेत्र के कई हिस्सों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >