Kal Ka Mausam: राजस्थान में अगले 48 घंटे तक होगी बारिश, गरज चमक के साथ होगी बरसात

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में 27 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होने के आसार हैं और कोटा संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश और भरतपुर, जयपुर एवं उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

Kal Ka Mausam: राजस्थान के कई इलाकों में मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है.

Weather forecast, symbolic image

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर एवं कोटा संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की एवं मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Weather forecast, symbolic image

विभाग के मुताबिक कोटा और भरतपुर में बुधवार को कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने और 24 से 26 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं हल्की एवं मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

Weather forecast, symbolic image

आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और इसके प्रभाव से बृहस्पतिवार को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके कारण बारिश की संभावना है.

Weather forecast, symbolic image

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में 27 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होने के आसार हैं और कोटा संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश और भरतपुर, जयपुर एवं उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

Weather forecast, symbolic image

आईएमडी ने बताया कि मंगलवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 13.0 मिलीमीटर बारिश भीम में दर्ज की गई.

Weather forecast, symbolic image

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >