Kal Ka Mausam : 15 अगस्त को होगी भारी बारिश, लो प्रेशर की वजह से स्वतंत्रता दिवस में खलल

Kal Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट के पास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है. इसके कारण कई राज्यों में बारिश हो सकती है. स्वतंत्रता दिवस पर भी बारिश की संभावना जताई गई है. जानें अपने राज्य के मौसम का हाल.

Kal Ka Mausam : मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 6-7 दिनों में उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 15 से 17 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना है. कर्नाटक में भी इस दौरान बारिश होगी.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 से 18 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर, 15 से 19 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 से 16 अगस्त तक बारिश की संभावना है. वहीं,  15 से 18 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और कभी-कभी बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

अरुणाचल प्रदेश, असम के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 16 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 15 से 17 अगस्त तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. खासकर 16 अगस्त को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, अगले 4 दिनों तक पूर्वोत्तर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert : यूपी में अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

विभाग के अनुसार, 17 से 19 अगस्त तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है. 15 अगस्त को बिहार और 15 से 17 अगस्त तक ओडिशा में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. वहीं 15 और 16 अगस्त को पश्चिम मध्य प्रदेश, 17 और 18 अगस्त को विदर्भ और 15 से 17 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों में इन राज्यों के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.

कोंकण और गोवा के अलावा यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अगस्त तक कोंकण और गोवा में, 15 और 18 अगस्त को मराठवाड़ा में, 15 से 19 अगस्त तक गुजरात में और 17 से 19 अगस्त तक सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 16 से 19 अगस्त तक कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >