प्रियंका और राहुल गांधी पर कैलाश विजयवर्गीय ने दिया विवादित बयान, मचा हंगामा

Kailash Vijayvargiya Controversial Statement : मध्य प्रदेश के शाजापुर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशी संस्कृति अपनाने का आरोप लगाया जिसका जवाब कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने दिया है.

Kailash Vijayvargiya Controversial Statement : मध्य प्रदेश के शहरी विकास और आवास मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित बयान दिया जिसके बाद राजनीति गरमा गई. उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और कहा कि वह ऐसे व्यक्ति हैं जिनमें संस्कृति की कमी है. विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सार्वजनिक जगह पर अपनी बहन प्रियंका गांधी को किस करते हैं, जो सही व्यवहार और संस्कारों के खिलाफ है.

शब्दों की गरिमा बनाए रखनी चाहिए : सुखदेव भगत

इस विवादित बयान पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने प्रतिक्रिया दी. सुखदेव भगत ने कहा कि विजयवर्गीय स्वयं राजनीतिक रूप से असंस्कृत हैं और उन्हें शब्दों की गरिमा बनाए रखनी चाहिए. उन्होंने बताया कि रिश्तों और स्नेह के सार्वजनिक प्रदर्शन को शायद वह समझ ही नहीं पाते और हर चीज को सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के नजरिए से देखते हैं. ऐसे बयान देना निंदनीय है और यह मानसिक दुर्बलता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि राजनीति में गरिमा और समझ जरूरी है.

क्या कहा कैलाश विजयवर्गीय ने?

कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को शाजापुर में एक समारोह के दौरान विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि आज के प्रतिपक्ष के नेता अपनी बहन को सार्वजनिक रूप से किस कर लेते हैं. उन्होंने पूछा कि क्या किसी ने अपनी बेटी या बहन को ऐसा सार्वजनिक रूप से चुंबन किया है. विजयवर्गीय ने इसे संस्कारों की कमी बताया और कहा कि यह विदेशी संस्कृति का प्रभाव है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >