सर्जिकल स्ट्राइक: 'आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी और...', दिग्विजय सिंह पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया

वायुसेना ने जब कहा था कि उसने पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों पर हमला किया है, इसके शीघ्र बाद कांग्रेस नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाये थे. जानें अब क्यों हो रही है इसकी चर्चा

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सोमवार को सवाल उठाया तो भाजपा हमलावर हो गयी. इसे बाद कांग्रेस ने उक्त बयान से पल्ला झाड़ लिया. मामले पर पूर्व कांग्रेस नेता और वर्तमान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि जिस भारतीय सेना के प्रयासों, उनकी देश भक्ति और बलिदान के कारण आज आप और पूरा देश सुरक्षित है, उन्हीं पर सवाल उठाकर आपने भारत माता का अपमान किया. क्या ये राष्ट्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण नहीं है?

अगले ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा कि आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी…ज़ाकिर नायक के साथ मंच साझा करना…अपने भाषणों से लगातार मातृशक्ति के प्रति असम्मान….दिग्विजय सिंह जी ने अपनी राष्ट्र विरोधी क्रियाओं की सूची में आज एक और को जोड़ा. अपने दोनों ट्वीट को उन्होंने कांग्रेस नेता को टैग किया है.

भाजपा ने दी तीखी प्रतिक्रिया

इससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर सरकार पर झूठ बोलने का आरोप कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लगाया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी ‘‘नफरत’’ में अंधी हो गयी है और उसने सशस्त्र बलों का ‘‘अपमान’’ किया है. भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि यह असल में ‘भारत तोड़ो’ यात्रा है. उन्होंने कहा कि यदि वे सशस्त्र बलों के खिलाफ बोलेंगे, तो भारत बर्दाश्त नहीं करेगा. राहुल गांधी और कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी से नफरत करती है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वे नफरत में इस कदर अंधे हो गये हैं कि देश के प्रति उनका समर्पण घट गया है.


हमारे सशस्त्र बलों का अपमान

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आगे कहा कि वायुसेना ने जब कहा था कि उसने पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों पर हमला किया है, इसके शीघ्र बाद कांग्रेस नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाये थे. भाटिया ने दावा किया कि राहुल और कांग्रेस को हमारे बहादुर सशस्त्र बलों पर विश्वास नहीं है. उन्होंने बार-बार सवाल उठाये हैं और भारत के नागरिकों तथा हमारे सशस्त्र बलों का अपमान किया है.

Also Read: कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक को बताया झूठ? ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में ये क्या बोल गये दिग्विजय सिंह, देखें VIDEO
दिग्विजय सिंह ने क्या कहा

उनके बयान से एक बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा होने के बाद कांग्रेस ने इससे दूरी बना ली और जयराम रमेश ने कहा कि यह उनका अपना विचार है तथा पार्टी के रुख को प्रदर्शित नहीं करता. आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों को श्रीनगर से दिल्ली हवाई मार्ग से लाने के उसके (सीआरपीएफ के) अनुरोध पर सहमत नहीं हुई थी और पुलवामा में 2019 के एक आतंकी हमले में 40 सैनिकों को अपना बलिदान देना पड़ा. उन्होंने कहा कि वे सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं. वे कई लोगों को मारने की बात करते हैं लेकिन कोई सबूत नहीं दिया. वे झूठ के पुलिंदों के सहारे शासन कर रहे हैं.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: सर्जिकल स्ट्राइक के समर्थन में कांग्रेस! दिग्विजय सिंह के बयान से झाड़ा पल्ला, जयराम रमेश ने किया ये ट्वीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >