न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर संगूर चौक के पास बालटाल जा रही एक टोयोटा इनोवा सड़क किनारे खड़े डंपर से पीछे से टकरा गई. हादसे में कम से कम चार श्रद्धालु घायल हो गए. श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर थे.
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उधमपुर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.
