Jammu Kashmir Landslide: भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, डोडा में बादल फटा, 5 लोगों की मौत, 18 ट्रेनें रद्द

Jammu Kashmir Landslide: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. मंगलवार को भारी बारिश के कारण माता वैष्णो देवी जाने वाले मार्ग में लैंडस्लाइड हो गया. हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 11 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. डोडा जिले के थाथरी में बादल फटने की घटना भी हुई, जिसके बाद अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए और कई घर मलबे में दब गए. जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश के कारण उत्तर रेलवे ने मंगलवार को कटरा, उधमपुर और जम्मू रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाली 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया.

Jammu Kashmir Landslide: जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर लैंडस्लाइड हो गया. भूस्खलन की चपेट में आने से कम से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी संभावना है. हादसे के बाद माता वैष्णो देवी के भवन तक जाने की तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई, क्योंकि पहाड़ की ढलानें अचानक ढहने लगी और पत्थर, शिलाखंड और चट्टानें तेजी से नीचे गिरने लगीं. इस हादसे में कई श्रद्धालु पत्थरों की चपेट में आ गए.

डोडा में बादल फटा

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी में बादल फटने की घटना हुई. बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए और कई घर मलबे में दब गए. हादसे में 10 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त भी हुए हैं. इसके अलावा कई सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह बाधित हो गए. जम्मू कश्मीर में बीते दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाएं हुईं.

भारी बारिश से रेल यातायात बाधित, 18 ट्रेन रद्द

जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश के कारण उत्तर रेलवे ने मंगलवार को कटरा, उधमपुर और जम्मू रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाली 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया. जम्मू क्षेत्र में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण कई पुल क्षतिग्रस्त हो गए, सड़क संपर्क मार्ग बाधित हो गया और बड़ा भूभाग जलमग्न हो गया. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू श्रीनगर और किश्तवाड़-डोडा राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात बंद कर दिया गया है. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में मौसम की स्थिति को देखते हुए 18 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं और चार ट्रेन को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया है.

उमर ने केंद्रीय गृह मंत्री से बात की, जम्मू में बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें जम्मू क्षेत्र में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बारे में जानकारी दी. सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट पर लिखा “अमित शाह जी से फोन पर बात की और उन्हें जम्मू-कश्मीर, खासकर जम्मू क्षेत्र के हालात के बारे में जानकारी दी, जहां भारी और लगातार बारिश से बहुत नुकसान हुआ है और जनजीवन बाधित हुआ है.” इसके अलावा एक और पोस्ट में सीएम अब्दुल्ला ने माता वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की. उन्होंने लिखा “माता वैष्णो देवी मार्ग पर तीर्थयात्रियों की मृत्यु के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >