Jammu-Kashmir Encounter : उधमपुर में चार आतंकी छिपे हैं, खराब मौसम में भी जवान खोजने में जुटे

Jammu-Kashmir Encounter : उधमपुर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ट्रेस कर लिया है. खराब मौसम के कारण परेशानी हो रही है.

Jammu-Kashmir Encounter : जम्मू कश्मीर में उधमपुर जिले के सुदूर वन्य क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़  जारी है. बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में सेना और पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हुई. जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आतंकवादियों से सामना हुआ. अभियान अभी जारी है.’’ आतंकियों को ट्रेस कर लिया गया है. आईजीपी जम्मू जोन भीम सेन टूटी ने बताया, “बसंतगढ़ में मुठभेड़ हुई है. सुबह करीब 8:30 बजे आतंकियों को देखा गया. तलाशी अभियान अभी भी जारी है.मौसम खराब है. मौसम साफ होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. हमारे अनुसार, यह 4 आतंकियों का समूह है.”

अधिकारियों ने बताया कि जिन आतंकवादियों को घेरा गया है, वे पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं. सेना के पैरा कमांडो की अगुवाई में ज्वाइंट सर्च टीम ने करूर नाला के पास उन्हें छिपे हुए पाया. ‘ऑपरेशन बिहाली’ कोड नाम वाला यह अभियान ऐसे वक्त में शुरू किया गया है जब एक सप्ताह बाद कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होगी.

मुठभेड़ अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले हुई है, जो 3 जुलाई से शुरू होने वाली है. यात्रा अवधि के दौरान आने वाले दिनों में अमरनाथ गुफा मंदिर में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है, जो 9 अगस्त को समाप्त होगी.

अमरनाथ यात्रा की तैयारी के लिए मॉक ड्रिल

इस बीच, बुधवार को सुरक्षा बलों ने 3 जुलाई से शुरू होने वाली आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारी के लिए जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल में बालटाल बेस कैंप में एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया. यह अभ्यास गंदेरबल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की देखरेख में आयोजित किया गया.

सांबा जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की मिली थी सूचना

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात को सांबा जिले के पुरमंडल इलाके में एक तलाश अभियान चलाया था. हालांकि, कुछ भी बरामद न होने के बाद अभियान शांतिपूर्वक समाप्त हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >