Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर के दौरान 4 आतंकियों को मार गिराया

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और कुपवाड़ा में रविवार को मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दोनों जगह 2-2 आतंकियों को मार गिराया है.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल, कुपवाड़ा और कुलगाम जिलों में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 4 आतंकवादी मारे गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, कुपवाड़ा में दो आतंकवादी मारे गये, जबकि कुलगाम में भी दो आतंकवादियों का सफाया किया गया. बताया जा रहा है कि अब भी कुछ आतंकवादी छिपे हैं और अभियान अभी जारी है.

आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर चलाईं गोलियां

पुलिस के मुताबकि कुपवाड़ा में मारे गए एक आतंकवादी की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई है, जिसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था जबकि दूसरे की शिनाख्त की जा रही है. उसने कहा कि गिरफ्तार आतंकवादी शौकत अहमद शेख से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा कुपवाड़ा के लोलाब क्षेत्र में अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद मुठभेड़ छिड़ गई. कश्मीर क्षेत्र की पुलिस ने ट्वीट किया कि तलाशी के दौरान विभिन्न स्थानों पर छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाईं, जिस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया.

मारा गया आतंकी पाकिस्तानी नागरिक

पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक, मारे गए आतंकवादी की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था. विजय कुमार ने ट्वीट किया, गिरफ्तार किए गए आतंकवादी के साथ-साथ दो-तीन और आतंकवादी इस मुठभेड़ में फंसे हुए हैं. बाद में पुलिस ने कहा कि कुपवाड़ा मुठभेड़ में एक और आतंकवारी मारा गया और अब भी मुठभेड़ जारी है.

कुलगाम में भी दो आतंकवादी मारे गये

पुलिस का कहना है कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के दामहाल हांजी पुरा इलाके में दूसरी मुठभेड़ हुई जहां भी दो आतंकवादी मारे गये. पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि उनमें से एक का संबंध लश्कर से था जबकि दूसरा जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी था. उन्होंने ट्वीट किया, अब तक मारे गये दो आतंकवादियों की पहचान श्रीनगर के हरीस शरीफ (लश्कर) तथा कुलगाम के जाकिर पद्देर (जैश ए मोहम्मद) के रूप में की गयी है. अभियान अभी जारी है.

Also Read: Agnipath Scheme: वापस नहीं ली जाएगी अग्निपथ स्कीम, अपना समय खराब नहीं करें छात्र, FIR तो नहीं मिलेगा मौका

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >