Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में 4 संदिग्धों की तलाश में सुरक्षाबल, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बल चार संदिग्धों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है. कछुआ की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को चार संदिग्धों को देखे जाने की बात बताई थी. जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबल पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं.

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में 4 संदिग्धों का तलाश में सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कठुआ जिले चन्नी इलाके में एक महिला ने चार संदिग्धों को देखने का दावा किया. इलाके के लोगों ने इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. सुरक्षाबलों ने जानकारी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पूरे इलाके की सुरक्षा बल जांच कर रहे हैं.

महिला ने संदिग्धों की दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कठुआ के चन्नी इलाके में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसने एक जगह चार संदिग्धों को देखा है. उनमें से तीन शख्स बैठे थे जबकि एक शख्स खड़ा होकर आपस में बात कर रहे थे. महिला से मिली जानकारी के बाद तत्काल हरकत में आते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है.

अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास दिखने का दावा

महिला की ओर से दी गई जानकारी के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस समेत सुरक्षा बल पूरे इलाके की तलाशी अभियान चला रहे है. आस-पास के इलाकों को भी खंगाला जा रहा है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर यह सर्च अभियान हो रहा है वहां से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर काफी पास है. पहले भी यहां से आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर चुके हैं.

उधमपुर के जंगल, राजौरी, पुंछ में भी फरार आतंकवादियों की हो रही तलाश

इससे इतर जम्मू कश्मीर में फरार तीन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बल जोर शोर से तलाशी अभियान चला रहे हैं. शुक्रवार को दूसरे दिन भी सर्च अभियान जारी रहा. सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान के तहत मजबूत घेराबंदी की है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा बल उधमपुर जिले के वन क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं, जहां आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है. इसके अलावा किश्तवाड़, कठुआ, राजौरी और पुंछ के इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. तलाशी को लेकर एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया “सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष जवानों का डुडु-बसंतगढ़ में तलाशी अभियान जारी है. फरार आतंकियों को दबोचने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.”

Also Read: ‘आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का पूरा समर्थन’, श्रीनगर में बोले राहुल गांधी, पहलगाम हमला पीड़ितों से की मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >