Video: पूछा मुस्लिम हो...नाम पूछकर मार दी गोली…पहलगाम आतंकी हमले का खौफनाक मंजर

Pahalgam Terrorists Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया. धुआंधार गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई है. जबकि कम से कम 20 लोग घायल हो गए. हमले इतना खौफनाक था कि सुनकर दिल दहल उठेगा. कई चश्मदीदों ने आतंकी हमले का मंजर बयां किया है.

Pahalgam Terrorists Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कई वीडियो सामने आ रहे हैं. जिसमें एक महिला पर्यटक ने बताया कि उसके पति को आतंकवादियों ने गोली मार दी. उसने बताया, गोली मारने से पहले आतंकवादियों ने उसके पति से पूछा कि क्या वह मुस्लिम हैं? जवाब देते ही आतंकवादियों ने गोली मार दी. महिला ने बताया वो अपने पति के साथ भेलपूरी खा रही थी. सोशल मीडिया में एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक महिला जमीन पर बैठी है, उसके बगल में युवक का शव पड़ा है.

स्थानीय निवासी ने क्या बताया?

पहलगाम आतंकवादी हमले पर स्थानीय निवासी मोहम्मद उमर ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है. हमने अपना सारा काम खो दिया है. हम परेशान हैं. हमारी आय का स्रोत हमसे छीन लिया गया है. हम न्याय चाहते हैं.” एक अन्य स्थानीय निवासी उमर ने कहा, “हम इस समय संकट में हैं. हमें नुकसान हुआ है. यह सभी का नुकसान है. हम उन लोगों के लिए बहुत दुखी हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई, हम भी परेशान हैं, हमारे मेहमान भी परेशान हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए था.”

पीएम मोदी ने गृह मंत्री को पहलगाम भेजा, शाह बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पहलगाम आतंकी हमले की खबर मिलते ही सऊदी अरब के दौरे पर गए पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने शाह को पहलगाम जाने का आदेश दिया. इधर गृह मंत्री ने कहा, “मैं सभी एजेंसियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए शीघ्र ही श्रीनगर रवाना हो रहा हूं.” शाह ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री मोदी को जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटना के बारे में जानकारी दी है. संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की है.” उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बैसरन घाटी में पहाड़ से उतरते समय आतंकवादियों ने की गोलीबारी

हमला दोपहर करीब तीन बजे हुआ, जब आतंकवादी बैसरन घाटी में पहाड़ से नीचे उतरे और वहां पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस स्थान को लंबे हरे-भरे घास के मैदानों के कारण ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है. आतंकी हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस अपने परिवार के साथ चार दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं. हमले वाली जगह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कई लोग खून से लथपथ और जमीन पर बेसुध पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि महिला पर्यटक रोते हुए अपने प्रियजनों की तलाश कर रही हैं. वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने हमले की निंदा की

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “मैं अविश्वसनीय रूप से स्तब्ध हूं. हमारे आगंतुकों पर यह हमला घृणित है. इस हमले के अपराधी जानवर, अमानवीय हैं और घृणा के लायक हैं. इसकी निंदा के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है. मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >