Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी से पहली बार मिले उमर अब्दुल्ला, आधे घंटे तक हुई बात

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को मुलाकात की. हमले के बाद सीएम उमर की पीएम मोदी से पहली मुलाकात थी. दोनों के बीच करीब आधे घंटे बातचीत हुई.

Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले समेत विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की. प्रधानमंत्री के आवास पर दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब आधे घंटे चली.

अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री को जमीनी हालात के बारे में जानकारी दी

सीएम उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री को जमीनी हालात के बारे में जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने टट्टू सवारी संचालक सैयद आदिल हुसैन शाह के बलिदान का भी जिक्र किया, जिसने पर्यटकों की रक्षा के लिए साहसी प्रयास करते हुए एक आतंकवादी से हथियार छीनने की कोशिश की थी.

अमरनाथ यात्रा पर भी चर्चा हुई

अधिकारियों ने कहा कि बैठक में इस हमले से तेजी से बढ़ते पर्यटन उद्योग और आगामी अमरनाथ यात्रा पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी चर्चा हुई. अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई को दो मार्गों से शुरू होने वाली है – 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक पहलगाम मार्ग अनंतनाग जिले में है, जबकि 14 किलोमीटर का छोटा लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग गांदरबल जिले में है. यह यात्रा 38 दिनों तक चलेगी.

पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोगों की गई थी जान

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला होने के बाद से यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >