J&K Assembly Elections: उमर अब्दुल्ला गंदेरबल से लड़ेंगे चुनाव, JKNC ने 32 उम्मीदवारों की सूची जारी की

J&K Assembly Elections: उमर अब्दुल्ला की पार्टी जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को जारी कर दी.

J&K Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. उमर अब्दुल्ला गंदेरबल से और तनवीर सादिक जदीबल से चुनाव लड़ेंगे.

उमर अब्दुल्ला का यू-टर्न

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में गंदेरबल विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमाएंगे. यह पूर्व मुख्यमंत्री के लिए यू-टर्न है, उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ने की कसम खाई थी. अब्दुल्ला इस निर्वाचन क्षेत्र का विधानसभा में 2009 से 2014 तक प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. तब वह नेकां-कांग्रेस गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री थे. उमर ने सोमवार को संकेत दिए थे कि वह चुनाव न लड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं.

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा था

नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस द्वारा सोमवार को सीट बंटवारे की घोषणा के बाद मीडिया से बात करते हुए उमर ने कहा था कि वह अपनी पार्टी के सहयोगियों से चुनाव लड़ने और लोगों से एक ऐसी विधानसभा के लिए वोट देने को कहकर गलत संकेत नहीं देना चाहते, जिसे वह शायद तुच्छ मानते हैं. पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके उमर ने कहा, मुझे एक बात का अहसास है जिसके बारे में मैंने पूरी तरह नहीं सोचा था, और वह मेरी गलती है. अगर मैं विधानसभा के लिए चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं था, तो मैं लोगों को उस विधानसभा के लिए वोट देने के लिए कैसे तैयार कर सकता हूं. नेकां उपाध्यक्ष ने कहा, मैं कैसे उम्मीद कर सकता हूं कि मेरे साथी उस विधानसभा के लिए वोट मांगेंगे जिसे मैं स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हूं, इसने मुझ पर दबाव डाला है और मैं लोगों को गलत संकेत नहीं देना चाहता.

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >