जलेबी बाबा पर 120 महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

बाबा अमरपूरी उर्फ जलेबी बाबा के आश्रम से पुलिस को 30 अश्लील सेक्स वीडियो बरामद किया गया है. बताया जा रहा है, बाबा महिलाओं के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाता था और उन्हें ब्लैकमेल करता था.

हरियाणा से एक स्वंभू बाबा के द्वारा महिलाओं से तंत्र-मंत्र के नाम पर अफीम खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आ रहा है. स्वयंभू बाबा अमरपूरी उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है. 5 जनवरी को उसे हरियाणा के फतेहाबाद कोर्ट में पेश भी किया गया. हालांकि कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. बाबा अमरपूरी जलेबी बाबा के नाम से मशहूर है.

जलेबी बाबा के आश्रम से 30 अश्लील वीडियो बरामद

बाबा अमरपूरी उर्फ जलेबी बाबा के आश्रम से पुलिस को 30 अश्लील सेक्स वीडियो बरामद किया गया है. बताया जा रहा है, बाबा महिलाओं के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाता था और उन्हें ब्लैकमेल करता था.

कैसे पकड़ में आया दुष्कर्मी बाबा अमरपूरी

फतेहाबाद जिले के टोहानी में 2018 जुलाई में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित रूप से जलेबी बाबा को महिला के साथ पकड़ा गया. वीडियो वायरल होने के बाद बाबा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ. विरोध के बाद 19 जुलाई 2018 को बाबा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था. बाद में उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया.

पुलिस ने कोर्ट में पेश की 200 पन्नों की चार्जशीट

पुलिस ने कोर्ट में बाबा के खिलाफ 200 पन्नों की चार्जशीट पेश की. इस मामले में 20 लोगों की गवाही भी हो चुकी है. जब बाबा के कमरे की जांच की गयी, तो वहां से अश्लील वीडियो के साथ-साथ अफीम भी बरामद किया गया.

8 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर

बताया जा रहा है बाबा अमरपूरी उर्फ जलेबी बाबा 8 साल की उम्र में ही घर से बाहर निकल गया था. दिल्ली में एक बाबा के संपर्क में आया और 18 साल की उम्र में अपना घर पंजाब के मानसा पहुंचा. जहां उसकी शादी परिवार वालों ने कर दी. उसके बाद वह टोहाना में जलेबी की रेहड़ी बनाने लगा. कुछ दिनों के बाद उसने एक आश्रम बना लिया और लोगों को तंत्र-मंत्र से ठीक करने लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >