ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 2.80 लाख भारतीय सुरक्षित लौटे, सेफसी विष्णु के क्रू की जल्द वापसी

Israel Iran War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच एक अच्छी खबर है. 28 फरवरी जंग शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2.80 लाख लोग भारत लौट चुके हैं.

Israel Iran War: विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन ने बताया- मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच उड़ानों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है. अतिरिक्त उड़ानें चल रही हैं. 28 फरवरी से लगभग 280,000 यात्री भारत लौट चुके हैं. एयरलाइंस UAE और भारत के बीच लगभग 75 उड़ानें संचालित हुईं. आज UAE के विभिन्न हवाई अड्डों से भारत के लिए 90 उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है.

कुवैत का हवाई क्षेत्र 28 फरवरी 2026 से बंद है

संयुक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन ने बताया- ओमान और सऊदी अरब से भारत के लिए उड़ानें जारी हैं. कतर का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला है, और कतर एयरवेज भारत के लिए गैर-निर्धारित कमर्शियल उड़ानें संचालित कर रहा है. कतर एयरवेज आज भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए 9 उड़ानें संचालित कर रहा है. कुवैत का हवाई क्षेत्र 28 फरवरी 2026 से बंद है.

सऊदी अरब के रास्ते फंसे हुए भारतीयों को लाया जा रहा

विदेश मंत्रालय ने बताया- ईरान-इजराइल और अमेरिका युद्ध के बीच भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के रास्ते भारत लाया जा रहा है. असीम महाजन ने बताया- जजीरा एयरवेज ने सऊदी अरब के अल कैसुमाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष गैर-निर्धारित कमर्शियल उड़ानों की घोषणा की है, जिसकी पहली उड़ान कल कोच्चि के लिए निर्धारित है. बहरीन का हवाई क्षेत्र बंद है. बहरीन की गल्फ एयर सऊदी अरब के दम्मम एयरपोर्ट से भारत के लिए विशेष उड़ानें संचालित कर रही है. आने वाले दिनों में दम्मम एयरपोर्ट से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष गैर-निर्धारित कमर्शियल उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है. कुवैत, बहरीन और इराक से उड़ानों पर लगी पाबंदियों को देखते हुए, हम सऊदी अरब के रास्ते फंसे हुए भारतीय नागरिकों के ट्रांजिट और आपातकालीन मामलों में उनकी मदद करना जारी रखे हुए हैं.

सेफसी विष्णु के 15 क्रू जल्द लौटेंगे भारत

असीम महाजन ने बताया- SAFESEA VISHNU के 15 भारतीय क्रू सदस्य, जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया था, इराक से निकल चुके हैं और जल्द ही उनके भारत लौटने की उम्मीद है. हमारा मिशन भी उनके और संबंधित इराकी अधिकारियों के संपर्क में है, ताकि उस भारतीय नागरिक के पार्थिव शरीर को वापस लाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके, जिसकी दुर्भाग्यवश इस घटना में जान चली गई थी. 11 मार्च को ईरानी सुसाइड बोट से अमेरिकी स्वामित्व वाले क्रूड ऑयल टैंकर सेफसी विष्णु पर हमला था. जिसमें 1 भारतीय की मौत हो गई थी. जबकि 15 क्रू मैंबर को बचा लिया गया था.

ये भी पढ़ें: इजरायल ने ईरान के ‘गैस खजाने’ साउथ पार्स पर बरसाए बम, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?

युद्ध के 20वें दिन ईरान ने कतर के जरिए अमेरिका को हड़काया, बदला डोनाल्ड ट्रंप का सुर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >