पंजाब में ISI समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों के जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

अधिकारियों के मुताबिक, इस मॉड्यूल को विदेश में बैठा एक हैंडलर चला रहा था, जिससे सीमा पार साजिश की आशंका बढ़ी है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है.

पंजाब पुलिस ने गुरुवार (9 अप्रैल) को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने बताया कि यह मॉड्यूल बाबर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है. इसके पीछे ISI का हाथ होने का शक है. कुछ कड़ियां ISIS जैसे नेटवर्क से भी जुड़ी बताई जा रही हैं. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

यह ऑपरेशन अमृतसर ग्रामीण पुलिस, गुरदासपुर पुलिस और अमृतसर की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने मिलकर चलाया. इसमें केंद्रीय एजेंसियों का भी पूरा सहयोग रहा, जिससे कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. मॉड्यूल को विदेश में बैठा एक हैंडलर चला रहा था, जिससे यह चिंता बढ़ गई है. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी बताया. उन्होंने कहा कि मॉड्यूल के भंडाफोड़ होने से खतरे की गंभीरता का पता चलता है.

भारी मात्रा में हथियार बरामद

पंजाब पुलिस ने बताया कि उसने बड़ी कार्रवाई करते हुए ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके पास से पांच हथगोले, दो डेटोनेटर और IED बनाने का सामान बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, जो सामान बरामद हुआ है उससे साफ इशारा मिलता है कि राज्य में शांति बिगाड़ने के लिए बड़े हमले की तैयारी की जा रही थी.

विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज

इस मामले में गुरदासपुर के कलानौर थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. इसमें विदेश में बैठे हैंडलर्स की पहचान के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर मदद करने वालों को भी तलाशा जा रहा है. अधिकारियों को शक है कि इस मॉड्यूल के तार दूसरे आतंकी संगठनों से भी जुड़े हो सकते हैं, इसलिए वे इन कनेक्शनों की भी जांच कर रहे हैं ताकि पूरे मामले की गंभीरता समझी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >