Amit Shah on Delhi Blast: क्या दिल्ली ब्लास्ट के पीछे आतंकियों का हाथ? जानें अमित शाह ने क्या कहा, घटनास्थल का किया दौरा

Amit Shah on Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला के पास हुए विस्फोट में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है, 24 लोग घायल हुए हैं. घटना की एनआईए जांच कर रही है. घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विस्फोट में घायल हुए लोगों से लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल जाकर मुलाकात की.

Amit Shah on Delhi Blast: दिल्ली में सोमवार को जोरदार धमाका हुआ. हादसे में 8 लोगों की जान चली गई, 24 लोग घायल हुए है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की. इसके बाद वो घटनास्थल पर भी गए. क्या यह एक आतंकवादी हमला था, मीडिया के इस सवाल पर शाह ने कहा “हम सभी पहलुओं को खुला रख रहे हैं और सभी कोणों से जांच कर रहे हैं. यह कहना बहुत मुश्किल है कि घटना का कारण क्या था. जब तक विस्फोट स्थल से बरामद नमूनों का विश्लेषण एफएसएल और एनएसजी की ओर से नहीं किया जाता, तब तक इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. हालांकि, हम किसी भी पहलू को बंद नहीं मानते. हम दृढ़ता के साथ सभी कोणों की जांच करेंगे.”

अमित शाह ने एलएनजेपी अस्पताल का किया दौरा

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल गए थे. घटना के कुछ घंटों बाद शाह ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ अस्पताल में घायलों से मिले. उन्होंने अस्पताल के कई वार्डों का दौरा किया और घायलों से बातचीत भी की. विस्फोट के तुरंत बाद गृह मंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए दिल्ली पुलिस प्रमुख और खुफिया ब्यूरो के निदेशक से बात की थी. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और फोरेंसिक विज्ञान के प्रमुखों को भी विस्फोट स्थल पर विशेषज्ञ दल भेजने का निर्देश दिया ताकि जांच में सहायता मिल सके और साक्ष्य सबूत किए जा सकें.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिए जांच के आदेश

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट की घटना पर एनएसजी (NSG) और एनआईए (NIA) की टीमों ने एफएसएल (FSL) के साथ मिलकर गहन जांच शुरू कर दी है. आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं. अमित शाह ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी से भी बात की है. उन्होंने कहा “हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे. सभी विकल्पों की तुरंत जांच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने पेश करेंगे.”

विस्फोट में 8 लोगों की मौत

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में जोरदार विस्फोट से पूरा इलाका थर्रा गया. विस्फोट में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए. शाम के वक्त इलाके में भारी भीड़ थी और विस्फोट के कारण 24 लोग घायल हो गए. घायलों को पास के एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर है.

Also Read: Delhi Blast: दिल्ली धमाके को लेकर एक्शन में पीएम मोदी, घायलों से मिले अमित शाह, NIA जांच का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >