IRCTC/Indian Railway News: यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब ट्रेन के अंदर ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड से कर सकेगा लेन-देन

IRCTC/Indian Railway News: रेलवे ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से करार किया है. जल्द ही रेलवे कर्मियों को पीओएस मशीनें उपलब्ध करवा दी जायेंगी. किराया या जुर्माने के रूप में वसूली के पैसे सीधे रेलवे के खाते में जायेंगे.

  • रेलवे शुरू करने जा रहा है यात्रियों के लिए नयी सुविधा

  • अब ट्रेन के अंदर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से लेन-देन हो सकेगी

  • मार्च माह के अंत तक शुरू होगी यह सुविधा

IRCTC/Indian Railway News: जल्द ही ट्रेन के अंदर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से लेन-देन की सुविधा शुरू की जा सकती है, इस सुविधा के बाद बिना टिकट पकड़े गए यात्री कार्ड से जुर्माने का भुगतान कर पायेंगे और यात्रा जारी रखने के लिए आगे की टिकट भी ले सकेंगे. मार्च माह के अंत तक यह सुविधा पूर्वोत्तर रेलवे में ट्रायल के तौर पर शुरू हो जायेगी. दिल्ली में भी इसके शुरू करने की कार्ययोजना बन रही है. जल्द ही इसे यहां भी लागू किया जायेगा.

इसके लिए रेलवे ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से करार किया है. जल्द ही रेलवे कर्मियों को पीओएस मशीनें उपलब्ध करवा दी जायेंगी. किराया या जुर्माने के रूप में वसूली के पैसे सीधे रेलवे के खाते में जायेंगे. इस सुविधा से यात्रियों और टीटीइ को सहूलियत होगी. हालांकि, नकदी का लेन-देन पहले की तरह जारी रहेगा.

Also Read: आधार की मदद से ड्राइविंग लाइसेंस के साथ इन 15 दस्तावेजों को भी करा सकते हैं रिन्यू, ऐसे कर सकेंगे ऑनलाइन काम…

बता दें कि मार्च माह के अंत तक यह सुविधा पूर्वोत्तर रेलवे में ट्रायल के तौर पर शुरू हो जाएगी. रेलवे ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. राजधानी दिल्ली में भी इस रेलवे के इस कार्ययोजना को शुरू करने की तैयारी चल रही है. जानकारी के मुताबित रेलवे ने इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से करार किया है. रेलवे जल्द की इसे लागू कराने के लिए अपने रेल कर्मचारियों को मशीनें उपलब्ध करव देगी. बता दें कि इससे रेलवे को एक तरह से बड़ा फायदा होगा क्योंकि किराया या जुर्माने के रूप में वसूली के पैसे सीधे रेलवे के खाते में जाएगा.

Posted by : Rajat Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >