अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, विशाखापत्तनम में पीएम मोदी, जम्मू कश्मीर में राजनाथ सिंह करेंगे नेतृत्व

International Yoga Day: आजअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग रखा गया है. इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 11वीं वर्षगांठ है. इस बार पीएम मोदी विशाखापत्तनम में इसका नेतृत्व करेंगे, जबकि राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद से इसका नेतृत्व करेंगे.

International Yoga Day: शनिवार (21 जून) को यानी आज 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर विशाखापत्तनम में इसका नेतृत्व करेंगे. प्रधानमंत्री विशाखापत्तनम के मुख्य स्थल पर 3 लाख से अधिक प्रतिभागियों के साथ योग कर सकते हैं. यह योग संगम पहल के तहत देश भर में 10 लाख से अधिक स्थानों के साथ जुड़ेगा. रिपोर्ट के मुताबिक राज्य भर में 1 लाख से अधिक स्थानों पर करीब 2 करोड़ से अधिक लोग इसमें हिस्सा लेंगे. योग कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हो सकते हैं. 21 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 109 स्थानों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में भी एक भव्य कार्यक्रम हो रहा है.

राजनाथ सिंह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेने जम्मू कश्मीर पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेने जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं. शुक्रवार को उन्होंने उधमपुर छावनी में सशस्त्र बलों के जवानों से बातचीत की. जम्मू कश्मीर रवाना होने के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा “मैं नई दिल्ली से जम्मू कश्मीर के उधमपुर के लिए रवाना हो रहा हूं. वहां कल सुबह मैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लूंगा. साथ ही मैं उधमपुर छावनी में सशस्त्र बलों के जवानों से बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं. रक्षा मंत्री जम्मू क्षेत्र के दो दिनों की यात्रा पर हैं. वहीं, जम्मू-कश्मीर पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उधमपुर में भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की. इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहे.

https://twitter.com/AHindinews/status/1936058379794800872

81 स्थलों पर योग सत्र आयोजित करेगा एएसआई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के पास विख्यात बावड़ी अडालज वाव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. जबकि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश भर में 81 स्मारक स्थलों पर योग सत्र आयोजित करेगा. संस्कृति मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सभी एएसआई स्थलों पर जनता के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >