International Yoga Day : लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे स्कूली बच्चों ने योग किया

International Yoga Day LIVE : दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. दुनिया को योग सिखाने का श्रेष्य भारत को ही जाता है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग को सबकी भलाई की शक्ति के रूप में पूरी दुनिया देख रही है. योग दिवस से जुड़ी हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ

Live Updates
10:24 AM. 21 Jun 24 10:24 AM. 21 Jun

योग को अपने रोजमर्रा के जीवन में शामिल करें, बोले जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सभी नागरिकों से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने रोजमर्रा के जीवन में शामिल करने का आग्रह किया. वे 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में योग करने पहुंचे थे.

10:20 AM. 21 Jun 24 10:20 AM. 21 Jun

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने लोगों से की योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की. शिंदे ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मरीन ड्राइव इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कहा, पीएम मोदी और बाबा रामदेव ने योग को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया है.

9:57 AM. 21 Jun 24 9:57 AM. 21 Jun

मानवता को भारत का अनूठा उपहार है योग, बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि योग, मानवता को भारत का अनूठा उपहार है, साथ ही आज के वक्त में जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं में वृद्धि के कारण यह और भी महत्वपूर्ण हो चुका है. मुर्मू ने राष्ट्रपति सचिवालय के अन्य अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति भवन में योग किया.

8:59 AM. 21 Jun 24 8:59 AM. 21 Jun

योग की वजह से दुनियाभर के लोगों को फायदा पहुंचा, बोले विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि योग दिवस को लेकर दुनियाभर में उत्साह नजर आ रहा है. मैं बहुत खुश हूं कि हमारे साथ योग कार्यक्रम में विदेश मंत्रालय के कई राजदूत और सहयोगी शामिल हुए. योग की वजह से दुनियाभर के लोगों को फायदा पहुंचा है.

8:51 AM. 21 Jun 24 8:51 AM. 21 Jun

पीएम मोदी ने योग सत्र का नेतृत्व किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र (एसकेआईसीसी) में योग सत्र का नेतृत्व किया जिसका वीडियो सामने आया है.

8:12 AM. 21 Jun 24 8:12 AM. 21 Jun

SKICC हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं योग

श्रीनगर के SKICC हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग कर रहे हैं. कश्मीर में शुक्रवार तड़के हुई बारिश के कारण अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कई कार्यक्रम बाधित हुए.

8:05 AM. 21 Jun 24 8:05 AM. 21 Jun

योग टूरिज्म का नया ट्रेंड बन गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि योग से नए अवसर पैदा हुए हैं. योग केवल विद्या नहीं बल्कि विज्ञान भी है. योग करने से एकाग्रता बढ़ती है. योग टूरिज्म का नया ट्रेंड बन गया है.

8:02 AM. 21 Jun 24 8:02 AM. 21 Jun

भारत के प्रस्ताव को 177 देशों ने दिया था समर्थन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्रीनगर में हम उस ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं, जो हमें योग से मिलती है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने 10 साल की ऐतिहासिक यात्रा पूरी करने का काम किया है. 2014 में मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था. भारत के इस प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था. तब से लेकर अब तक योग दिवस नए रिकॉर्ड बना रहा है.

7:59 AM. 21 Jun 24 7:59 AM. 21 Jun

योग के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ी : पीएम मोदी

योग दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि योग के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ी है. योग पर अब रिसर्च हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब दुनिया में जहां भी जाता हूं, वैश्विक नेता अब योग की बातें करते नजर आते हैं. आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. लोगों में योग के प्रति आकर्षण बढ़ता जा रहा है.

7:53 AM. 21 Jun 24 7:53 AM. 21 Jun

कश्मीर की धरती से योग दिवस की बधाई, बोले पीएम मोदी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया के हर कोने में आज लोग योग कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि है. मैं कश्मीर की धरती से योग दिवस की बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि आज योग रिकॉर्ड बना रहा है.

7:47 AM. 21 Jun 24 7:47 AM. 21 Jun

श्रीनगर के SKICC हॉल में योग कार्यक्रम का प्रधानमंत्री आगाज करेंगे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर के योग कार्यक्रम में पहुंचे हैं. श्रीनगर के SKICC हॉल में योग कार्यक्रम का प्रधानमंत्री आगाज करेंगे. राजधानी श्रीनगर में हो रही बारिश के कारण योग कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. वह इससे पहले डल झील के किनारे योग करने वाले थे.

7:42 AM. 21 Jun 24 7:42 AM. 21 Jun

श्रीनगर में पीएम मोदी का योग कार्यक्रम शुरू

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग कार्यक्रम शुरू हो चुका है.

7:38 AM. 21 Jun 24 7:38 AM. 21 Jun

केंद्रीय मंत्रियों ने योग सत्र में भाग लिया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा , केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र में भाग लिया. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अन्य राजनयिकों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में योग किया.

7:34 AM. 21 Jun 24 7:34 AM. 21 Jun

कुछ देर में डल लेक के पास पीएम मोदी करेंगे योग

कुछ देर में डल लेक के पास पीएम मोदी योग करेंगे. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है.

7:28 AM. 21 Jun 24 7:28 AM. 21 Jun

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और अन्य लोगों ने दिल्ली में योग किया जिसका वीडियो सामने आया है.

7:11 AM. 21 Jun 24 7:11 AM. 21 Jun

केंद्रीय मंत्रियों सहित कई नेताओं ने किया योग

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया. इनके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया.

6:59 AM. 21 Jun 24 6:59 AM. 21 Jun

लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे स्कूली बच्चों ने योग किया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूली बच्चों ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग किया जिसका वीडियो सामने आया है.

6:50 AM. 21 Jun 24 6:50 AM. 21 Jun

योग दिवस का अवसर हमें देश के पीएम मोदी की वजह से मिला

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग दिवस के अवसर पर कहा कि आप सभी को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई…ये अवसर हमें देश के पीएम मोदी की वजह से मिला है. उनके प्रयास से का परिणाम है कि आज दुनिया के करीब पौने दो सौ देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं और भारत इस विरासत के साथ अपने आपको जोड़ रहे हैं.

6:34 AM. 21 Jun 24 6:34 AM. 21 Jun

आईटीबीपी के जवानों ने 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर योग किया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज मनाया जा रहा है. आईटीबीपी के जवानों ने भारत-चीन सीमा पर सिक्किम के मुगुथांग सेक्टर में 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर योग किया जिसका वीडियो सामने आया है.

6:23 AM. 21 Jun 24 6:23 AM. 21 Jun

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया

लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

6:11 AM. 21 Jun 24 6:11 AM. 21 Jun

योग गुरु रामदेव ने उत्तराखंड के हरिद्वार में योग किया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग गुरु रामदेव ने आचार्य बालकृष्ण के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार में योग किया.

9:46 PM. 20 Jun 24 9:46 PM. 20 Jun

7,000 से अधिक लोग पीएम मोदी के साथ शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब साढ़े छह बजे श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. यहां वह लोगों को संबोधित करेंगे और उसके बाद योग सत्र में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री के कश्मीर दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. डल झील के किनारे योग करने के लिए 7,000 से अधिक लोग पीएम मोदी के साथ शामिल होंगे.

9:46 PM. 20 Jun 24 9:46 PM. 20 Jun

बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

प्रधानमंत्री की यात्रा शांतिपूर्ण हो, इसके लिए श्रीनगर शहर के विभिन्न भागों में बड़ी संख्या में सुरक्षाबल को तैनात करने का काम किया गया है. एसकेआईसीसी की ओर जाने वाली सड़कें सील हैं. श्रीनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ड्रोन और क्वाडकॉप्टर्स के उड़ाने पर रोक लगा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >