Infiltration in Jammu Kashmir : LoC के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर

Infiltration in Jammu Kashmir : जम्मू और कश्मीर में नौशेरा नार्द के पास एलओसी पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई. सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है.

Infiltration in Jammu Kashmir : जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नौशेरा नार्द के पास एलओसी पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. सेना का एंटी-टेरर अभियान यहां जारी है. सेना की ओर से जानकारी दी गई कि संभावित घुसपैठ की सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया. चौकस जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके जवाब में आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने प्रभावी गोलीबारी के साथ जवाब दिया और दो आतंकवादियों को मार गिराया. ऑपरेशन अभी जारी है.

https://twitter.com/ChinarcorpsIA/status/1960893706439156029

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >