Indigo Flights Issue: इंडिगो की 650 उड़ानें रद्द, 10 दिसंबर तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद

Indigo Flights Issue: इंडिगो आज अपनी 2300 दैनिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में से 1650 उड़ान का संचालन कर रही है. जबकि 650 उड़ान रद्द कर दी गई हैं. यह जानकारी विमानन कंपनी ने दी है.

Indigo Flights Issue: पिछले 5 दिनों से संचालन संबंधी समस्याएं बढ़ने के कारण सैंकड़ों उड़ानें रद्द होने के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं. विमानन कंपनी इंडिगो ने कहा कि वह 10 दिसंबर तक अपने नेटवर्क के स्थिर होने की उम्मीद कर रही है. इससे पहले 10 से 15 दिसंबर के बीच ऐसा होने की संभावना जताई गई थी.

शनिवार को 800 उड़ानें हुई थीं रद्द

शनिवार को इंडिगो ने लगभग 1500 उड़ान संचालित कीं, जबकि लगभग 800 उड़ान रद्द हो गईं. उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, हालिया परिचालन समस्या के बाद, इंडिगो यह पुष्टि करती है कि हम अपने नेटवर्क में और भी महत्वपूर्ण व स्थायी सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं. रविवार को हम 1650 से अधिक उड़ान संचालित करने की योजना बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Indigo Flight Status : मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों पर 220 उड़ान रद्द, एक्शन में आया इंडिगो मैनेजमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >