IndiGo Flight: इंडिगो की फ्लाइट में टैक्सीइंग से पहले तकनीकी खराबी, बड़ा हादसा टला, उड़ान रद्द

IndiGo Flight: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में 241 यात्रियों की मौत के बाद देश शोक में है. उस घटना के बाद उड़ान से पहले फ्लाइट की पूरी जांच की जा रही है. ताकी हादसे को टाला जा सके. इस बीच रविवार को इंडिगो की फ्लाइट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही इंडिगो के विमान को तकनीकी समस्या के बाद रद्द कर दिया गया. राहत की बात है कि टेक ऑफ से पहले ही विमान में परेशानी की बात सामने आ गई और उड़ान रद्द कर दी गई.

IndiGo Flight: चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट रविवार को रद्द कर दी गई, क्योंकि पायलट ने उड़ान से पहले जांच के दौरान तकनीकी समस्या का पता लगाया. विमान के टैक्सीइंग से पहले ही समस्या का पता चल गया था और एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार दिया गया. समस्या का पता विमान के उड़ान भरने से पहले ही चल गया था और विमान ने उड़ान नहीं भरी. प्रभावित यात्रियों को या तो वैकल्पिक उड़ानों में बिठाया गया या उन्हें पूरा पैसा वापस करने की पेशकश की गई.

क्या है टैक्सीइंग?

टैक्सीइंग वह प्रक्रिया है जिसमें एक हवाई जहाज, अपनी शक्ति का उपयोग करके, रनवे पर या हवाई अड्डे के आसपास की जमीन पर चलता है.

लंदन जाने वाले विमान में आई परेशानी, चेन्नई वापस लौटा

लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद परिचालन संबंधी कारणों से चेन्नई वापस लौटा. बाद में विमान को करीब चार घंटे की देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया. करीब 209 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान वापस लौट आया था. उन्होंने कहा कि बाद में सुबह करीब 11:15 बजे विमान ने लंदन के लिए अपनी यात्रा फिर से शुरू की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >