Ministry of External Affairs : नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान और चीन दोनों को लेकर भारत का रुख बेहद साफ और सख्त शब्दों में रखा. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं करेगा. पाकिस्तान और चीन के हर उस कदम का जवाब दिया जाएगा जो भारत के हितों के खिलाफ होगा.
पाकिस्तान को साफ संदेश- आतंकवाद बंद करो, तभी आगे होगी बात
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि आसियान (ASEAN) मंच पर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की थीं, जिन्हें भारत ने पूरी तरह खारिज कर दिया है. उन्होंने दोहराया कि सिंधु जल संधि पर भारत का रुख बिल्कुल नहीं बदला है. जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को विश्वसनीय और स्थायी रूप से बंद नहीं करता, तब तक सिंधु जल संधि निलंबित (अबेयंस) ही रहेगी. भारत ने साफ कर दिया कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दोहराया कि सिंधु जल संधि पर भारत का रुख बिल्कुल नहीं बदला है. जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को विश्वसनीय और स्थायी रूप से बंद नहीं करता, तब तक सिंधु जल संधि निलंबित (अबेयंस) ही रहेगी.
चीन को भी सुनाई खरी-खरी, कब्जे और परियोजनाओं पर जताया कड़ा विरोध
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने चीन को भी कड़ा जवाब देते हुए कहा कि भारत कभी चीन की संप्रभुता का उल्लंघन नहीं करता. लेकिन चीन 1963 से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के भारतीय क्षेत्रों पर अवैध कब्जा किए हुए है. इतना ही नहीं, चीन भारत के इन इलाकों में परियोजनाएं चला रहा है, जिस पर भारत लगातार कड़ा विरोध दर्ज कराता रहा है.
दुनिया के सामने भारत का स्पष्ट संदेश
विदेश मंत्रालय के इस बयान से भारत ने दुनिया को साफ संदेश दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर उसकी नीति पूरी तरह स्पष्ट है. पाकिस्तान को आतंकवाद पर चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि चीन को अवैध कब्जे पर आईना दिखाकर भारत ने संकेत दे दिया है कि अब हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर वह पहले से कहीं अधिक आक्रामक और बेबाक तरीके से अपने हितों की रक्षा करेगा.
यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट का फैसला! आंध्र प्रदेश-कर्नाटक के बीच बनेगा नया आर्थिक कॉरिडोर, केमिकल सेक्टर को भी मिलेगी नई रफ्तार
