Weather Forecast LIVE Updates : बंगाल में गरज और बिजली के साथ हुई बारिश, जानें और जगहों का हाल

Weather news: मई का महीना खत्म होने वाला है, और इधर गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है. देश के कई हिस्सों में हीट वेव चलने से गर्मी का प्रकोप शुरु हो चुका है. नौतपा का असर मंगलवार को पूरे उत्तर भारत में दिखाई दिया. जहां राजस्थान के चुरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं दिल्ली में भी तापमान 47.6 डिग्री और हरियाणा के हिसार में 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन भर धूप एवं लू से दिल्लीवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन और राहत के कोई आसार नहीं हैं. इधर झारखंड की राजधानी रांची के साथ राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. मंगलवार की सुबह जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत अगले 48 घंटे में गढ़वा, पलामू, लातेहार व चतरा जिले में हीट वेव (लू) चलने की संभावना है. इस संबंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), दिल्ली (Weather Forecast Delhi) सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए बने रहें हमारे साथ…

मुख्य बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >