Indian Railway : ट्रेन से यात्रा करना हुआ महंगा, नया किराया सिस्टम इस दिन से होगा लागू

Indian Railway : रेलवे 26 दिसंबर 2025 से नया किराया सिस्टम लागू करने जा रही है. इसकी जानकारी रेलवे की ओर से दी गई है. जानें कितना बढ़ जाएगा अब किराया.

Indian Railway : रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से नया किराया सिस्टम लागू करने की घोषणा की है. इसके तहत साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराया नहीं बढ़ेगा. 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसा बढ़ेगा. वहीं मेल/एक्सप्रेस नॉन-एसी और एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी. इस बदलाव से रेलवे को करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है. उदाहरण के तौर पर 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा करने वाले यात्री को 10 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे.

कम दूरी की यात्रा के लिए कोई बदलाव नहीं

रेलवे ने साफ किया है कि उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. इसके अलावा 215 किलोमीटर तक की साधारण श्रेणी की यात्रा का किराया भी पहले जैसा ही रहेगा. रेलवे ने कहा कि इन श्रेणियों को इसलिए सुरक्षित रखा गया है, ताकि नियमित और कम आय वाले यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े.

यह भी पढ़ें : Train Cancelled : झारखंड की कई ट्रेनें जनवरी 2026 तक रद्द, जानें वजह

लंबी यात्राओं के लिए मामूली बढ़ोतरी

215 किलोमीटर से अधिक दूरी की साधारण श्रेणी की यात्रा में प्रति किलोमीटर 1 पैसा बढ़ेगा, जिससे अधिकांश लंबी दूरी के यात्रियों पर असर कम होगा. मेल और एक्सप्रेस नॉन-एसी ट्रेनों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी. एसी श्रेणी के किराए में भी सभी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की वृद्धि की जाएगी. यह बदलाव लंबी दूरी की यात्राओं के लिए मामूली बढ़ोतरी माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >