फंसे जहाजों के बचाव में जुटी भारतीय नौसेना, होर्मुज के लिए और वॉरशिप भेजेगी

Hormuz : होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बीच भारत वहां और युद्धपोत भेज रहा है. इससे उस इलाके में भारतीय नौसेना के जहाजों की संख्या बढ़कर करीब 6-7 हो जाएगी. जानें और क्या जानकारी आई सामने.

Hormuz : पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच (ईरान और यूएस-इजरायल के बीच युद्ध)  भारत अपने तेल और गैस वाले जहाजों की सुरक्षा लगातार कर रहा है. खबर है कि भारत ओमान की खाड़ी में और युद्धपोत भेज रहा है. सरकार को उम्मीद है कि ईरान इन जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति देगा. हालात को देखते हुए ये कदम उठाया गया है, ताकि भारतीय जहाज सुरक्षित तरीके से अपना सफर पूरा कर सकें.

सूत्रों के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स ने यह खबर प्रकाशित की है. नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि और जहाज भेजे जाने के बाद उस इलाके में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों (Warship) की संख्या बढ़कर करीब 6 से 7 हो जाएगी.

फुजैरा पोर्ट से आ रहा टैंकर सुरक्षित भारत पहुंचा

इस हफ्ते की शुरुआत में भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत ने भारत के झंडे वाले एक तेल टैंकर को ओमान की खाड़ी से सुरक्षित निकालकर देश के पश्चिमी तट तक पहुंचाया. यह टैंकर यूएई के फुजैरा पोर्ट से रवाना हुआ था. अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद होर्मुज लगभग बंद हो गया है. यह रास्ता बहुत अहम है, क्योंकि दुनिया के करीब 20% कच्चे तेल की सप्लाई यहीं से होती है.

यह भी पढ़ें : एक दो नहीं सात रूसी तेल जहाजों का यू-टर्न, चीन का रास्ता छोड़ भारत की ओर मुड़े

भारत के शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक, इस इलाके में जारी तनाव की वजह से करीब 22 भारतीय जहाज भी होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से में फंसे हुए हैं.

शिवालिक और नंदा देवी भारतीय बंदरगाहों तक पहुंचे

इस वक्त होर्मुज के पूर्व, ओमान की खाड़ी में भारत के तीन युद्धपोत तैनात हैं. उनकी निगरानी में कुछ तेल-गैस वाले जहाज सुरक्षित भारत की ओर आ चुके हैं. हाल ही में (16 मार्च को खबर आई) भारत के झंडे वाले दो LPG जहाज (शिवालिक और नंदा देवी) करीब 92,712 मीट्रिक टन गैस लेकर हॉर्मुज पार करके भारतीय बंदरगाहों (Ports) तक पहुंचे.

ओमान की खाड़ी में ‘ऑपरेशन संकल्प’

ओमान की खाड़ी में भारतीय नौसेना की मौजूदगी ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत है. ऑपरेशन अभी के तनाव से पहले से चल रहा है. साल 2019 में इलाके में समुद्री सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं के बाद भारत ने अपने जहाजों को सुरक्षा देने के लिए नौसेना को एक्टिव किया था. ऐसा इसलिए ताकि भारतीय जहाज सुरक्षित तरीके से आ-जा सकें. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >