खास बातें
Markandey Katju on Mahua Moitra Sagarika Ghose: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया है. 294 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 207 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर सत्ता पर कब्जा कर लिया है और ममता बनर्जी की टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमट गयी है.
ममता की हार के बाद टीएमसी में टूट की सुगबुगाहट
इस करारी हार से बौखलायी ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. दूसरी ओर, टीएमसी में बड़ी टूट की सुगबुगाहट तेज हो गयी है. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काट्जू के बयान ने बंगाल की राजनीति में खलबली मचा दी है. काट्जू ने संकेत दिये हैं कि टीएमसी के कई दिग्गज चेहरे जल्द ही पाला बदल सकते हैं.
महुआ मोईत्रा और सागरिका घोष पर काट्जू का बड़ा बयान
मार्कंडेय काट्जू ने सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा करते हुए कहा कि उन्हें बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी अगर महुआ मोईत्रा, सागरिका घोष, सायोनी घोष और कुणाल घोष जैसे कद्दावर नेता आने वाले दिनों में बीजेपी का दामन थाम लें.
इसे भी पढ़ें : बीरभूम में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, कई जिलों में पार्टी दफ्तरों में आगजनी, एक्शन में आयोग
Markandey Katju on Mahua Moitra Sagarika Ghose: अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही टीएमसी
काट्जू का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब टीएमसी अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए एक अन्य पोस्ट में लिखा कि टीएमसी नेताओं को अब बस यह घोषणा कर देनी चाहिए कि वे चुनाव जीत गये हैं और बाकी सब जाये भांड़ में.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चुनावी नतीजों ने बिगाड़ा दीदी का खेल
सोमवार (4 मई) को घोषित हुए नतीजों (West Bengal Assembly Election Results 2026) में बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. बीजेपी 207 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है. टीएमसी के गढ़ माने जाने वाले मुर्शिदाबाद जैसे इलाकों में भी सेंध लग गयी है. मुर्शिदाबाद में कभी 22 में से 20 सीटें जीतने वाली टीएमसी इस बार सिर्फ 9 सीटों पर सिमट गयी है. कांग्रेस और सीपीएम ने भी 5 साल के लंबे इंतजार के बाद विधानसभा में वापसी की है.
इसे भी पढ़ें : दलबदलुओं के लिए भाजपा के दरवाजे बंद, देवजीत सरकार बोले- दागियों और असामाजिक तत्वों की नो एंट्री
अधीर रंजन चौधरी की हार और नया सियासी समीकरण
इस चुनाव में बड़े उलटफेर भी देखने को मिले हैं. कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी अपनी पारंपरिक सीट बहरमपुर से चुनाव हार गये हैं. टीएमसी के पूर्व नेता हुमायूं कबीर ने अपनी नयी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के जरिये दो सीटों पर जीत दर्ज कर ममता बनर्जी को तगड़ी चुनौती दी है. कबीर ने कहा कि ममता बनर्जी ने मुस्लिमों को सिर्फ वोट बैंक समझा, जिसका नतीजा आज सबके सामने है.
इसे भी पढ़ें
ममता-राहुल खत्म, अब अखिलेश की बारी, बंगाल फतह के बाद शुभेंदु अधिकारी का बड़ा वार
