सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

Mamata Banerjee Political Crisis: बंगाल चुनाव 2026 में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है. ममता बनर्जी के 15 साल के राजनीतिक ढांचे में आई दरार और अभिषेक बनर्जी की बढ़ती चुनौतियों पर विशेष विश्लेषण.

Mamata Banerjee Political Crisis: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने केवल सत्ता नहीं बदली है, बल्कि उस राजनीतिक ढांचे को ही झकझोर दिया है, जिसे ममता बनर्जी ने पिछले 15 सालों में तैयार किया था. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए यह हार महज एक चुनावी शिकस्त नहीं, बल्कि एक सिस्टम का ढहना है.

पार्टी को बिखरने से बचा पायेंगी ममता बनर्जी?

भाजपा ने न केवल ममता के गढ़ में सेंध लगायी, बल्कि उस ‘कल्याणकारी राजनीति’ और ‘संगठनात्मक मॉडल’ को भी चुनौती दी है, जिसके दम पर टीएमसी अजेय मानी जाती थी. अब सवाल यह है कि बिना सत्ता के संरक्षण के, क्या ममता बनर्जी अपनी पार्टी को बिखरने से बचा पायेंगी?

अर्ध-शहरी इलाकों ने दीदी से मुंह फेरा

आंकड़े बताते हैं कि बंगाल की राजनीतिक जमीन का पुनर्वितरण हो चुका है. भाजपा का वोट शेयर 2021 के 38 प्रतिशत से बढ़कर 44.8 प्रतिशत तक पहुंच गया है. तृणमूल का आधार 48 प्रतिशत से घटकर 41.7 प्रतिशत पर आ गया है. विशेषकर अर्ध-शहरी (Semi-urban) क्षेत्रों में पार्टी को भारी नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, दीदी के बयान पर बंगाल के अधिकारी ले रहे मजे- हमें 2-2 सीएम मिलेंगे

वोटर लिस्ट का पेच

एक चौंकाने वाला तथ्य यह है कि 177 सीटों पर मतदाता सूची से हटाये गये नामों की संख्या, पिछली बार की जीत के अंतर से भी अधिक थी. इन सीटों पर भाजपा ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सेंट्रलाइज्ड लीडरशिप और विस्तार की कमी बनी कमजोरी

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि टीएमसी की जो सबसे बड़ी ताकत थी, वही अब उसकी कमजोरी बन गयी है. पार्टी पूरी तरह से ममता बनर्जी के चेहरे पर टिकी है. जब शीर्ष नेतृत्व कमजोर पड़ता है, तो संगठन के पास खुद को बचाने का कोई दूसरा तंत्र नहीं बचता.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में बीजेपी की जीत मैनेजमेंट नहीं जनादेश है, कोलकाता में ढहा दीदी का मुस्लिम किला, बोले अमित मालवीय

बंगाल तक सीमित आधार, भ्रष्टाचार और घोटाले

आम आदमी पार्टी (AAP) की तरह टीएमसी (AITC) दूसरे राज्यों में विस्तार नहीं कर पायी. ऐसे में बंगाल की हार का असर पार्टी के लिए अस्तित्व का संकट बन गया है. इसके अलावा, शिक्षक भर्ती घोटाला और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों ने सत्ता विरोधी लहर को चरम पर पहुंचा दिया, जिसका फायदा भाजपा ने उठाया.

क्या होगा अभिषेक बनर्जी का रोल?

ममता बनर्जी के लिए यह उनके राजनीतिक जीवन की सबसे कठिन परीक्षा थी. सत्ता के बिना पार्टी के आंतरिक कलह और नेताओं के संभावित दल-बदल को रोकना अभिषेक बनर्जी के लिए बड़ी चुनौती होगी. बंगाल में हार से राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A) में ममता की ताकत और प्रासंगिकता पर भी असर पड़ना तय है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में भाजपा की जीत से ढाका में हड़कंप, बांग्लादेशी मीडिया ने बताया ‘बड़ा संकट’, सांसद को डराने लगा शरणार्थी संकट

ममता बनर्जी की वापसी की राह

ममता बनर्जी को नंदीग्राम और सिंगूर जैसे आंदोलनों से वापसी के लिए जाना जाता है, लेकिन 71 वर्ष की उम्र में एक मजबूत भाजपा के सामने फिर से शून्य से शुरुआत करना आसान नहीं होगा.

एक राजनीतिक चक्र का अंत?

यह परिणाम उस राजनीतिक युग के अंत का संकेत दे रहा है, जिसकी शुरुआत 34 साल पुराने वामपंथ को उखाड़कर हुई थी. अब टीएमसी के लिए चुनौती सत्ता में वापसी की नहीं, बल्कि बिना सत्ता के खुद को फिर से परिभाषित करने की है. भाजपा के लिए भी यह बड़ी परीक्षा है कि वे इस संवेदनशील और राजनीतिक रूप से ध्रुवीकृत राज्य में शासन कैसे चलाते हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में भगवा लहर, 15 साल बाद ममता युग का अंत, दो तिहाई बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार

बंगाल में खिला कमल, बीजेपी ने जनता को कहा- शुक्रिया, शुभेंदु अधिकारी बोले- विकास ने डर को हराया, सुशासन के नये युग की शुरुआत

विदेश भागने की फिराक में डीसीपी शांतनु सिन्हा? ईडी ने जारी किया लुकआउट नोटिस, 5 समन के बाद भी हैं लापता

ममता बनर्जी से अलग महुआ मोईत्रा के विचार, बोलीं- बंगाल ने भाजपा को चुना, फैसला हमें मंजूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >