भारत और चीन सीमा विवाद के बीच भारतीय सेना ने दिया अदम्य साहस का परिचय, गृह राज्य मंत्री ने ट्वीट किया वीडियो

भारत और चीन के सीमा विवादों के बीच गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने भारतीय सेना का वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार वो हमारी सीमा की सुरक्षा कर रहें हैं.

भारत और चीन के सीमा विवादों के बीच गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने भारतीय सेना का वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार वो हमारी सीमा की सुरक्षा कर रहें हैं. इस वीडियो को ट्वीट करते हुए राज्य मंत्री ने लिखा कि भारतीय सीमा का प्रेरणा दायक और अद्भुत वीडियो जो लद्दाख के उत्तरी भागों किस प्रकार सुरक्षित कर रहे हैं.

इससे पहले चीन के पिपुल्स लेबरेशन ऑफ आर्मी ने अपनी सेना का हजारों पैराशूटस और बख्तर बंद वाहनों के साथ युद्धाभ्यास और एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसका वीडियो चीनी मीडिया ने शेयर किया था. विशेषज्ञों के अनुसार यह ऑपरेशन चंद घंटों में पूरा कर लिया गया.

इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल राजेन्द्र सिंह ने कहा था कि यह गतिरोध चीन की तरफ से पैदा किया गया है. इसलिए तुरंत इसका समाधान निकल जाने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन जो बयान जारी हुआ है, वह सकारात्मक है. इससे लगता है कि अभी बातचीत और होगी उसके बाद ही पूर्वी लद्दाख में कायम गतिरोध खत्म होगा.

अब भारत चीन सीमा विवाद पर सियासत भी शुरू हो चुकी है, राहुल गांधी ने भी इस पर तंज कसते हुए कहा था कि सब को मालूम है ‘सीमा’ की हक़ीक़त लेकिन, दिल के ख़ुश रखने को, ‘शाह-यद’ ये ख़्याल अच्छा है. दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि भारत की रक्षा नीति की वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता बढ़ी है. पूरी दुनिया यह मानती है कि अमेरिका और इजराइल के बाद अगर कोई देश है जो अपनी सीमाओं की रक्षा करने में समर्थ है तो वो भारत है.

बता दें कि दोनों देशों के बीच लगभग एक महीने से तनातनी है, की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीनी सेना फिंगर 4 तक भारतीय सीमा पर घुस गई है. दरअसल चीनी सेना की आपत्ति ये है कि भारत बॉर्डर पर सड़क क्यों बना रहा है जबकि भारत का कहना है सड़क वाली जगह बॉर्डर से दूर और उसका इलाका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >