India US Trade Deal: भारत ने मारी बाजी! बोले पीयूष गोयल- समझौते पर हर भारतीय को होगा गर्व

India US Trade Deal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कहा कि वो देश के लोगों को आश्वस्त कर सकते हैं कि यह एक ऐसा समझौता है जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा. यह हर भारतीय के हितों की रक्षा करेगा और भारत के सभी लोगों के लिए अपार अवसर देगा.

India US Trade Deal: भारत अमेरिका ट्रेड डील पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता पूरा किया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरा देश बधाई दे रहा है. गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता गरीबों, मछुआरों, किसानों और युवाओं के लिए बड़े अवसर खोलेगा. “हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपने मैत्रीपूर्ण और घनिष्ठ संबंधों का लाभ उठाते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक ऐसा व्यापार समझौता किया है जो हमारे सभी पड़ोसियों, आसपास के देशों और हमारे प्रतिस्पर्धियों की तुलना में भारत को प्राप्त हुआ सबसे अच्छा समझौता है. यह हम सभी के लिए एक शानदार सौदा है.”

बोले पीयूष गोयल- हर भारतीय को होगा ट्रेड डील पर गर्व

केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पूरा देश भारतीय व्यापार समझौते का जश्न मना रहा है. यह डील दोनों देशों की वार्ता टीमों के बीच अंतिम चरण में है. हम जल्द ही दोनों देशों की ओर से एक संयुक्त बयान जारी करेंगे, जिसमें समझौते के विवरण शामिल होंगे. अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही इस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जैसे ही समझौते पर अंतिम सहमति बनेगी संयुक्त बयान को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. गोयल ने कहा “मैं भारत के लोगों को आश्वस्त कर सकता हूं कि यह एक ऐसा समझौता है जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा, जो हर भारतीय के हितों की रक्षा करेगा और भारत के सभी लोगों के लिए अपार अवसर प्रदान करेगा.”

पीएम मोदी ने कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों का पूरा ध्यान रखा- गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम मोदी ने इस समझौते में पशुपालन, कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों का ध्यान रखा है. ट्रंप के टैरिफ कटौती की घोषणा पर गोयल ने कहा कि अमेरिका ने जवाबी शुल्क लगाया था इसलिए कटौती की घोषणा राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से हुई. गोयल ने यह भी कहा कि भारत को अमेरिका के साथ बहुत अच्छा समझौता मिला क्योंकि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के रिश्ते काफी अच्छे हैं.

राहुल गांधी पर पीयूष गोयल ने बोला हमला

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस दौरान विपक्षी दलों के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि वो समझौते के बारे में संसद में बोलना चाहते थे लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की ओर से माहौल खराब किए जाने के कारण वो ऐसा नहीं कर पाए. गोयल ने कहा कि अमेरिकी व्यापार समझौते पर देश को गुमराह करने की राहुल गांधी की कोशिश अफसोस की बात है, उनका भारत की प्रगति से नहीं है कोई लेना-देना.

Also Read: India US Trade Deal : क्या मोदी ने ट्रंप को अपनी कूटनीति से झुका दिया, क्या है टैरिफ वार के सुखद अंत का राज?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >