Today Newsletter: बिहार में 45 IPS अधिकारियों का तबादला, पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें

Today Newsletter, 31 December 2022: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत समूची हिंदी पट्टी की बड़ी खबरें आपको इस Newsletter में मिलेंगी. इसमें आपको Life Style news, National news, International news, Sports News, Hyperlocal News पढ़ने को मिलेंगी.

बिहार: 45 IPS अधिकारियों का तबादला, पटना के SSP बने DIG, गृह विभाग ने जारी किया अधिसूचना, देखें सूची

बिहार में साल 2022 के अंतिम दिन सरकार ने बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. इनमें DG रैंक के कई अधिकारी शामिल हैं. अधिसूचना के अनुसार, पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों डीआईजी बन गए हैं. फिलहाल पटना के SSP मानव जीत सिंह ढिल्लों पटना एसएसपी के पद पर बने रहेंगे. विस्तृत खबर

Corona In India: ओमिक्रॉन के XBB.1.5 सब-वैरिएंट का पहला मामला आया सामने, गुजरात में मिला संक्रमित

भारत में कोरोना के Omicron के XBB.1.5 सब-वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है. Insacog के डाटा के आधार पर यह मामला गुजरात में पाया गया है. XBB.1.5 एक सब-वैरिएंट है जिसे अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने न्यूयॉर्क में कोविड मामलों और अस्पताल में भर्ती होने के लिए ज़िम्मेदार होने के लिए फ़्लैग किया है. विस्तृत खबर

Assam: असम सरकार ने चार जिलों के विलय की घोषणा की, सीएम सरमा ने भारी मन से लिया फैसला

विधानसभा और संसदीय सीटों के लिए परिसीमन अभ्यास शुरू करने की चुनाव आयोग (ईसी) की समय सीमा से एक दिन पहले असम मंत्रिमंडल ने बड़ा फैसला किया है. असम सरकार ने शनिवार को राज्य के चार जिलों को चार अन्य जिलों में विलय करने का निर्णय किया. विस्तृत खबर

ओवरस्पीडिंग या नशे की हालत में नहीं हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया बयान

उत्तराखंड पुलिस ने शनिवार को कहा कि क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट तेज गति की वजह से या नशे की हालत में नहीं हुआ था. इस दुर्घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था जिसमें क्रिकेटर की कार को एक सड़क डिवाइडर से टकराते हुए देखा जा सकता है, जो तेज गति से आती प्रतीत हो रही थी. विस्तृत खबर

राहुल गांधी होंगे 2024 में पीएम पद के उम्मीदवार ? जानें इस सवाल पर क्या बोले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष

इन दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त हैं. इस बीच उनके पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि एक कांग्रेस का कार्यकर्ता होने के नाते मैं कहना चाहूंगा कि राहुल गांधी को 2024 में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए. विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >