Today Newsletter: इस राज्य में नये साल के जश्न में कोरोना का पहरा! पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें

Today Newsletter, 26 December 2022: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत समूची हिंदी पट्टी की बड़ी खबरें आपको इस Newsletter में मिलेंगी. इसमें आपको Life Style news, National news, International news, Sports News, Hyperlocal News पढ़ने को मिलेंगी.

Coronavirus New Guidelines: नये साल के जश्न में पहरा! यहां बिना मास्क इंट्री नहीं, जानें नयी गाइडलाइन

चीन सहित कई देशों में कोरोना के संक्रमण लगातार बढ़ रह हैं. इसको लेकर भारत में एहतियात बरता जा रहा है. कोरोना संक्रमण को लेकर कई बैठक केंद्र और राज्य सरकारें कर रहीं हैं. इस बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने जानकारी दी है कि मूवी थिएटर, स्कूल और कॉलेजों के अंदर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. विस्तृत खबर

CBI ने खोला लालू यादव के खिलाफ पुराना केस, बोले तेजस्वी यादव- एक बार नहीं 20 बार करे जांच

सीबीआई ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एक पुराना मामला फिर से खोल दिया है. सीबीआई के इस कदम पर सियासत तेज हो गयी है. लालू यादव के बेटे और इस मामले के एक अभियुक्त तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीबीआई ने पहले भी जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला. अब इसे दोबारा खोल दिया गया है. हमने तो CBI को पहले भी कहा था कि अगर हमारे घर पर कार्यालय खोलना है, तो वो खोल सकती हैं और जांच कर सकती हैं. विस्तृत खबर

तुनिशा शर्मा से लेकर वैशाली ठक्कर तक, इन 5 अभिनेत्रियों ने इस साल की आत्महत्या, इंडस्ट्री सदमे में…

अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली. उनके परिवार ने उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. दोनों ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ सीरियल में को-स्टार थे. विस्तृत खबर

नये साल 2023 का जश्न मनाने के लिए ये जगहें हैं झारखंड के युवाओं की पहली पसंद, पिकनिक स्पॉट की लिस्ट देखें

नये साल 2023 की शुरुआत होने ही वाली है. नव वर्ष हमेशा एक नई आशा की किरण लेकर आता है. पूरी दुनिया नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार है. न्यू ईयर कहां और कैसे सेलिब्रेट करना है और झारखंड में युवाओं के फेवरेट पिकनिक स्पॉट कौन-कौन से हैं यहां देखें. विस्तृत खबर

Corona in Bengal: बोधगया जा रही ब्रिटेन की महिला कोलकाता एयरपोर्ट पर मिली कोरोना से संक्रमित, मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दो विदेशी यात्री कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिला के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विदेशी यात्रियों के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया है. विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >