Today Newsletter: दिल्ली में दिल दहला देनेवाली वारदात, पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें

Today Newsletter, 1 January 2023: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत समूची हिंदी पट्टी की बड़ी खबरें आपको इस Newsletter में मिलेंगी. इसमें आपको Life Style news, National news, International news, Sports News, Hyperlocal News पढ़ने को मिलेंगी.

Maharashtra: नासिक के पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट

महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित एक पॉली फिल्म के फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में धमाका हुआ है. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 17 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

Maharashtra: नासिक के पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट, 2 की मौत, 17 से अधिक लोग घायल

दिल्ली में दिल दहला देनेवाली वारदात

देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देनेवाली घटना सामने आयी है. नये साल के जश्न मेंडूबी दिल्ली में कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को करीब 4 किलोमीटर तक घसीटा. घटना के बाद लड़की की मौत हो गयी है. पुलिस ने कार सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली में दिल दहला देनेवाली वारदात, कार सवार लड़कों ने लड़की को 4 किलोमीटर तक घसीटा, मौत

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 5 जनवरी से शुरू

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 5 जनवरी से शुरू हो रही है. बिहार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में यह यात्रा होगी.

कांग्रेस की हाथ सेहाथ जोड़ों यात्रा का रूट चार्ट जारी, 60 दिनों में तय होगा बिहार के 17 जिलों का सफर

Rishabh Pant को बचाने वाले चालक और कंडक्टर को सम्मानित करेगी उत्तराखंड सरकार

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट में जान बचानेवाले हरियाणा रोडवेज के चालक और कंडक्टर को उत्तराखंड सरकार सम्मानित करेगी.

Rishabh Pant को बचानेवालेचालक और कंडक्टर को सम्मानित करेगी उत्तराखंड सरकार, धामी नेकह दी ऐसी बात

BCCI नेवर्ल्ड कप 2023 के लिए 20 खिलाड़ियों को किया शॉर्टलिस्ट

बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से एनडीटीवी ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत में 2023 में होनेवाले एकदिवसीय विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने 20 खिलाड़ियों का एक पूल चुना है.

BCCI नेवर्ल्ड कप 2023 के लिए 20 खिलाड़ियों को किया शॉर्टलिस्ट, आईपीएल पर भी बड़ा फैसल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >