India Pakistan War : चंडीगढ़ में फिर बजा सायरन, लोगों से अपील- घर के अंदर रहें, बालकनी में भी नहीं जाएं

India Pakistan War : चंडीगढ़ में फिर हवाई सायरन बजाया गया है. घरों में रहने की सलाह लोगों को दी गई है. भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में है.

India Pakistan War : चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी देते हुए सायरन बजाया. प्रशासन ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की. चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘वायुसेना स्टेशन से संभावित हमले की चेतावनी मिली है. सायरन बजाए जा रहे हैं. सभी को घरों के अंदर रहने और बालकनी में नहीं आने की सलाह दी गई है.’’ चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है.

लोगों से घर के अंदर रहने की अपील

चंडीगढ़ में गुरुवार रात को भी ऐसे ही सायरन बजाए गए थे. भारत ने बीती रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर एवं कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान द्वारा मिसाइल एवं ड्रोन से हमला किए जाने के प्रयासों को विफल कर दिया. इस घटनाक्रम के साथ ही दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है. पंजाब के मोहाली जिला प्रशासन ने भी चंडीगढ़ की सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है.

खिड़कियों और शीशों के पास न जाएं

मोहाली प्रशासन की ओर से जारी संदेश में कहा गया, ‘‘चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में अलर्ट जारी है. हम मोहाली के सीमावर्ती सेक्टर में रहने वाले लोगों को सलाह देते हैं कि वे घरों के अंदर ही रहें और खिड़कियों और शीशों के पास न जाएं.’’ रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सात-आठ मई की रात को अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने का प्रयास किया.

यह भी पढ़ें : India Pakistan War : क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होगा न्यूक्लियर वॉर? अमेरिका को सता रहा है डर

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बुधवार को नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >