India Pakistan War : पाकिस्तान ने टेके घुटने! कहा– तनाव कम करेंगे लेकिन…

India Pakistan War : पाकिस्तान के हमले का जवाब भारतीय सेना पुरजोर तरीके से दे रही है. इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा है कि भारत हमला करना रोक दे तो तनाव कम करने पर विचार करेंगे.

India Pakistan War : भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान कांप गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि अगर भारत और हमले नहीं करता है तो उनका देश तनाव कम करने पर विचार करेगा. इशाक डार ने साथ ही कहा कि यदि भारत ने कोई हमला किया तो ‘हम भी जवाब देंगे. डार ने पाकिस्तान के ‘जियो न्यूज’ से कहा कि जब दो घंटे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने नयी दिल्ली से बात करने के बाद उनसे संपर्क किया था तो उन्होंने उन्हें भी यही संदेश दिया था. डार ने कहा, ‘‘हमने जवाब दिया क्योंकि हमारे धैर्य की सीमा खत्म हो गई है. अगर वे यहां रुक जाते हैं तो हम भी रुकने पर विचार करेंगे.’’

पाक की सेना अपने सैनिकों को भेज रही है सीमावर्ती इलाकों में

डार के बयान से पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. भारत और पाकिस्तान द्वारा एक-दूसरे के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले जारी रखने के बीच भारत ने कहा कि पाक की सेना अपने सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में भेज रही है. इस वजह से संघर्ष खतरनाक रूप से बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें : S-400 : एस-400 को लेकर पाकिस्तान फैला रहा है झूठ, सेना ने कहा– पाक सेना को पहुंचा है बहुत नुकसान

कर्नल सोफिया कुरैशी ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना अपने सैनिकों की तैनाती सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और भारत किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.  कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने पंजाब में हाई स्पीड की मिसाइल दागीं और श्रीनगर, अवंतीपुरा एवं उधमपुर में चिकित्सा सुविधा केंद्रों पर हमला किया. इसका जवाब भारत की ओर से दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >