पाकिस्तानी बंदरगाह में नहीं दिखेंगे भारतीय जहाज!

India-Pakistan Tension: भारत के एक्शन से घबराए पाकिस्तान ने बड़ा ऐलान किया है. भारत द्वारा पाकिस्तानी जहाजों को बैन किया गया था, जिसके जवाब में अब पाकिस्तान सरकार ने भी भारतीय जहाजों पर उनके बंदरगाहों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.

India-Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं. दोनों देश लगातार एक-दूसरे पर कई तरह के प्रतिबंध लगा रहे हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने एलान किया है कि अब से भारतीय झंडा लगाए किसी भी जहाज को उनके बंदरगाह इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं मिलेगी. यह फैसला भारतीय सरकार द्वारा पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों पर प्रतिबंध लगाने के कुछ घंटों बाद लिया गया है.

भारत ने बैन किया पाकिस्तान जहाज

भारत सरकार ने पाकिस्तान से जहाजों पर बैन लगाने के साथ ही वहां से आने वाले सभी सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि ‘पाकिस्तान से आने वाला कोई सामान चाहे वह किसी भी तरीके से आता हो, अब से भारत नहीं आ सकेगा जब तक कि अगला आदेश जारी नहीं किया जाता.’ मतलब यह प्रतिबंध उन सभी चीजों पर है जो सीधे पाकिस्तान से आते है या किसी दूसरे देश से पाकिस्तानी वस्तुएं लेकर आते है.

भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान

भारत सरकार के इस फैसले के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान की प्रतिक्रिया सामने आई. भारत की तरह ही उसने भी भारतीय झंडे वाले सभी जहाजों पर बैन लगा दिया. पाकिस्तान के समुद्री मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया कि “भारतीय झंडे वाले जहाज पाकिस्तान के किसी भी बंदरगाह में अब से प्रवेश नहीं कर सकेंगे.’साथ ही पाकिस्तानी जहाज भी भारत के बंदरगाहों का इस्तेमाल नहीं करेंगे. यह फैसला पड़ोसी देश के साथ समुद्री हालात को देखते हुए लिया गया है और यह नियम देश की सुरक्षा और आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए तुरंत लागू किया जा रहा है. इस फैसले में कोई छूट देना है या नहीं, इस पर आगे विचार किया जाएगा.”

यह भी पढ़े: Pakistani Ambassador: भारत की सख्ती से बौखलाए पाकिस्तान की गीदड़भभकी, कहा ‘पानी रोका तो परमाणु हथियार से देंगे जवाब’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >