India Pakistan Drills: भारत-पाकिस्तान की नौसेना फिर होंगी आमने-सामने, ड्रिल पर होगी दुनिया की नजर

India Pakistan Drills: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है. इधर खबर है दोनों देशों की नौसेनाएं एक बार फिर से आमने-सामने होंगी. अरब सागर में युद्ध जैसा माहौल देखने को मिलेगा. जिसपर पूरी दुनिया की नजर होगी.

India Pakistan Drills: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जहां भारतीय सेना का हौसला चरम पर है, वहीं पाकिस्तानी सेना भारत की मार से अब तक नहीं उबरा है. अब जब अरब सागर में दोनों देशों की नौसेना अभ्यास के लिए आमने-सामने होंगी तो दुनिया की नजरें जम जाएंगी. 11 अगस्त से भारत और पाकिस्तान की नौसेना अरब सागर में कुछ दिनों तक एक ही समय पर अलग-अलग अभ्यास करेंगी.

भारत-पाकिस्तान ने जारी किया NOTAMs

भारत और पाकिस्तान दोनों की नौसेनाओं ने अपने-अपने क्षेत्रीय क्षेत्रों में अरब सागर में अभ्यास करने के लिए नोटिस टू एयरमेन (NOTAMs) जारी किया है. जिसमें कहा गया है, ” भारतीय नौसेना के युद्धपोत 11-12 अगस्त को अरब सागर में अभ्यास करेंगे. पाकिस्तानी नौसेना ने भी अपने जलक्षेत्र में नौसैनिक अभ्यास करने के लिए नोटिस टू एयरमेन (नोटम) जारी किया है.” नोटम तब जारी किया जाता है जब हवाई यातायात पर एक निश्चित अवधि के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाता है.

पुलवामा हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर किया था शुरू

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी. ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए.

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुसकर मारा

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने अपने पराक्रम का परिचय दिया. भारत ने पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई को विफल कर दिया और उसके हवाई ठिकानों पर बमबारी की. भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान सहम गया और भारत से युद्ध समाप्त करने की गुहार लगाई. पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) द्वारा अपने भारतीय समकक्ष से बात करने के बाद शत्रुता समाप्त हुई है और इसमें किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं हुई.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: ‘जल्द हो सकता है अगला युद्ध,’ सेना प्रमुख बोले- तैयार और सतर्क रहना जरूरी

Watch Video : ऑपरेशन सिंदूर में जीते या हारे? क्या जवाब देगा एक पाकिस्तानी जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया

Operation Sindoor : ‘अब बहुत हो चुका’, पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना से क्या बोली मोदी सरकार, देखें वीडियो

Operation Sindoor: भारत ने 300 KM दूर से पाक के एयरक्राफ्ट और 5 फाइटर जेट मार गिराए, सेना ने पेश किए पुख्ता सबूत

भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान में हड़कंप, ऑपरेशन सिंदूर ने मचाया सियासी भूकंप और आर्थिक तबाही   

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >