India Pakistan Ceasefire: मैं उस कक्ष में मौजूद था…जयशंकर ने ट्रंप के सीजफायर वाले दावे की खोल दी पोल

India Pakistan Ceasefire: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर पर अब तक का सबसे बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे की भी पोल खोल दी, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि उनकी वजह से ही भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रूका था.

India Pakistan Ceasefire: समाचार पत्रिका ‘न्यूजवीक’ के साथ बातचीत में जब विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बारे में पूछा गया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष को रोकने के लिए मध्यस्थता की और क्या इससे भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता प्रभावित हुई है. इस पर जयशंकर ने कहा, ‘‘नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता. मुझे लगता है कि व्यापार से जुड़े लोग वही कर रहे हैं जो उन्हें करना चाहिए. मुझे लगता है कि वे बहुत पेशेवर हैं और इस बारे में बहुत, बहुत केंद्रित हैं.’’उन्होंने कहा कि भारत में इस बात पर राष्ट्रीय सहमति है कि ‘‘पाकिस्तान के साथ हमारा व्यवहार द्विपक्षीय’’ होना चाहिए.

मैं उस कक्ष में मौजूद था

डॉ एस जयशंकर ने ट्रंप के सीजफायर वाले दावे पर कहा, ‘‘मैं उस कक्ष में मौजूद था जब उपराष्ट्रपति (जेडी) वेंस ने 9 मई की रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी और कहा था कि अगर हमने कुछ बातें नहीं मानीं तो पाकिस्तान भारत पर बहुत बड़ा हमला करेगा.’’ जयशंकर ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री पाकिस्तानियों की धमकियों से प्रभावित नहीं हुए. इसके विपरीत उन्होंने संकेत दिया कि हमारी ओर से इसका जवाब दिया जाएगा. यह उससे एक रात पहले की बात है जब पाकिस्तानियों ने हम पर बड़े पैमाने पर हमले किए और हमने उसका बहुत तेजी से जवाब दिया.’’

अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया था, पाकिस्तान बातचीत के लिए तैयार है

डॉ एस जयशंकर ने कहा, “अगली सुबह मिस्टर (विदेश मंत्री मार्को) रुबियो ने मुझे फोन किया और कहा कि पाकिस्तानी बातचीत के लिए तैयार हैं. इसलिए मैं आपको केवल अपने व्यक्तिगत अनुभव से बता सकता हूं कि क्या हुआ. बाकी मैं आप पर छोड़ता हूं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >