India Pakistan Ceasefire: 'व्यापार रुकने के डर से हुआ सिंदूर का सौदा?' पवन खेड़ा ने सीजफायर और CDS के बयान पर पीएम मोदी को घेरा

India Pakistan Ceasefire: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान के बयान पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अमेरिकी राष्ट्रपति के सीजफायर पर दिए बयान को लेकर भी प्रधानमंत्री पर हमला बोला है.

India Pakistan Ceasefire: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा, “कांग्रेस लगातार सवाल पूछ रही है कि पहलगाम हमले के आतंकवादी कब पकड़े जाएंगे, पुलवामा में आरडीएक्स किसने खरीदा और पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की क्या शर्तें थीं?. हम पूछे जा रहे कड़े सवालों के कड़े जवाब चाहते हैं. किसके दबाव में संघर्ष विराम किया गया? क्या पहलगाम में अपने पतियों को खोने वाली महिलाओं को न्याय मिला. इससे (ऑपरेशन सिंदूर) क्या सबक मिले और सीडीएस ने भी कहा कि इससे सबक लेना जरूरी है. अब कम से कम भाजपा सवाल पूछने वालों को देशद्रोही नहीं कह पाएगी.”

ट्रंप ने सीजफायर पर क्या दिया था बयान?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई 2025 को हुए सीजफायर के बारे में दावा किया था कि अमेरिकी मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए सहमत हुए. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर बयान दिया था. जिसमें उन्होंने कहा, “लंबी रात की बातचीत के बाद, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका ने मध्यस्थता की, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल सीजफायर पर सहमति जताई है.” ट्रंप ने एक और बयान दिया था जिसमें कहा था, “मैंने कहा, चलो, हम आपके साथ बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं, इसे रोकें. अगर आप इसे रोकते हैं, तो हम व्यापार करेंगे. अगर आप नहीं रोकते, तो हम कोई व्यापार नहीं करेंगे.”

सीडीएस ने फाइटर जेट मार गिराने के पाकिस्तानी दावे पर क्या दिया बयान

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान के साथ हालिया सैन्य टकराव में 6 भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को इंटरव्यू में चौहान ने कहा कि यह पता लगाना अधिक महत्वपूर्ण है कि विमान का नुकसान क्यों हुआ, ताकि भारतीय सेना रणनीति में सुधार कर सके और फिर से जवाबी हमला कर सके. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लड़ाकू विमान का गिरना महत्वपूर्ण बात नहीं है, बल्कि महत्वपूर्ण है कि वे क्यों गिरे.’’ जनरल चौहान से पूछा गया कि क्या इस महीने पाकिस्तान के साथ चार दिनों तक सैन्य टकराव के दौरान भारत ने लड़ाकू विमान गंवाए थे. उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी बात यह है कि हम अपनी सामरिक गलतियों को समझ पाए, उन्हें सुधारा और दो दिन बाद फिर से लागू किया. हमने अपने सभी लड़ाकू विमानों को फिर से लंबी दूरी पर लक्ष्य करके उड़ाया.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >