India Maldives Relations: भारत से पंगा लेना मालदीव को पड़ा भारी, विदेश मंत्री मूसा जमीर ने माना, पर्यटन पर पड़ा गहरा असर

India Maldives Relations: भारत और मालदीव के बीच जारी विवाद के बीच वहां के विदेश मंत्री मूसा जमीर भारत दौरे पर हैं. उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत भी की. दोनों के बीच बातचीत में मूसा ने भारत-मालदीव विवाद पर भी बयान दिया.

India Maldives Relations: भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने कहा, यह सरकार का रुख नहीं है. मेरा मानना है कि ऐसा नहीं होना चाहिए था. मूसा जमीर ने कहा, इसकी पुनरावृत्ति न हो, हम यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कार्रवाई कर रहे हैं. एक गलतफहमी हो गई, सोशल मीडिया में. मालदीव और भारत की सरकारें समझती हैं कि क्या हुआ है और हम अब उस चरण को पार कर चुके हैं.

भारत-मालदीव रक्षा सहयोग पर क्या बोले मूसा जमीर

भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी, भारत और मालदीव के बीच रक्षा सहयोग पर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने कहा, मुझे लगता है कि मालदीव-भारत रक्षा संबंध सैन्य कर्मियों से परे हैं. हमने मालदीव की सेना, भारतीय सेना और श्रीलंका के साथ एक संयुक्त अभ्यास किया है. मुझे लगता है कि बांग्लादेश एक पर्यवेक्षक है और हम ये अभ्यास जारी रखेंगे. हिंद महासागर की शांति और सुरक्षा मालदीव के साथ भारत के लिए महत्वपूर्ण है. इसलिए हम हिंद महासागर को एक शांतिपूर्ण स्थान बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे.

मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या में गिरावट पर क्या बोले विदेश मंत्री

मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या में गिरावट पर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने कहा, मुझे लगता है कि पर्यटन मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह भारतीय पर्यटकों का स्वागत करना चाहेंगे. उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि मैं उन सभी भारतीयों का स्वागत करूं जो मालदीव की यात्रा करना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा, पिछले आठ में भारत और मालदीव चुनावी चरण से गुजर रहा है. चुनाव खत्म होते ही भारतीय पर्यटकों का मालदीव यात्रा जारी रहेगा. उन्होंने कहा, 10 साल पहले के आंकड़ों पर गौर करेंगे, तो अच्छी संख्या में भारतीय पर्यटक मालदीव पहुंचे. कोरोना के समय बड़ी संख्या में भारतीय मालदीव पहुंचे. पिछले कुछ महिनों में मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 16 से 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन पिछले कुछ समय में निश्चित रूप से इसमें कमी आई है. मालदीव के विदेश मंत्री ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में स्थिति बदलेगी और भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी.

Also Read: 42 फीसदी भारतीय पर्यटकों ने तोड़ा मालदीव का घमंड, अब संबंधों की दुहाई दे रहे पर्यटन मंत्री

Also Read: केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, अंतरिम जमानत के खिलाफ ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा

क्या है मालदीव-भारत विवाद

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल की शुरुआत में लक्षद्वीप यात्रा की थी, जिसपर मालदीव के कुछ मंत्रियों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी. जिसके बाद भारत और मालदीव के बीच विवाद शुरू हो गया. पीएम के समर्थन में भारतीय पर्यटकों ने मानदीव का विरोध किया और लक्षयद्वीप को बढ़ावा देने के लिए अभियान शुरू किया. कुछ ही दिनों में मालदीव का पर्यटन बाजार कमजोर होने लगा, जिसके बाद उसने चीन से मदद की गुहार लगाई.

Also Read: दुष्यंत चौटाला की फ्लोर टेस्ट की मांग पर कांग्रेस हुई एक्टिव, मांगा राज्यपाल से मिलने का समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >