Independence Day 2020 : कोरोना वैक्सीन,चीन,पाकिस्तान,कश्मीर, राम जन्मभूमि, वोकल फॉर लोकल… पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

Independence Day 2020 updates,coronavirus vaccine,pm narendra modi : इस साल देश कोरोना काल के बीच 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से लगातार सातवीं बार राष्ट्र को संबोधित किया और कोरोना वायरस के वैक्सीन… वोकल फॉर लोकल…चीन…पाकिस्तान…कश्मीर…राम जन्मभूमि का जिक्र किया. आप भी पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें…

Live Updates
3:04 PM. 15 Aug 20 9:34 AM. 15 Aug

कोरोना वारियर्स को नमन

देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के पावन पर्व की देशवासियों को बधाई…उन्होंने अपने संबोधन में कोरोना वारियर्स को नमन किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम कोरोना वायरस महामारी के कारण अलग तरह की स्थिति से गुजर रहे. उन्होंने कोरोना योद्धाओं की सराहना की. उन्होंने कहा कि हम देश के लोगों के संकल्प के साथ कोरोना वायरस के ऊपर जीत हासिल करेंगे. अतीत में हमारी संस्कृति और परंपराओं को खत्म करने के सभी प्रयास किये गए. प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने की बात दोहरायी. पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के संघर्ष के कालखंड से ही भारत विस्तारवादी ताकतों के लिये चुनौती बन गया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीयों ने आत्म-निर्भर होने का संकल्प लिया है, यह केवल शब्द नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए मंत्र है.

2:47 PM. 15 Aug 20 9:17 AM. 15 Aug

राम जन्मभूमि के सदियों पुराने विषय का शांतिपूर्ण समाधान

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत ने असाधारण समय में असंभव को संभव किया है. इसी इच्छाशक्ति के साथ प्रत्येक भारतीय को आगे बढ़ना है. वर्ष 2022, हमारी आजादी के 75 वर्ष का पर्व, अब बस आ ही गया है. उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि के सदियों पुराने विषय का शांतिपूर्ण समाधान किया जा चुका है. देश के लोगों से जिस संयम के साथ और समझदारी के साथ आचरण किया है और व्यवहार किया है यह अभूतपूर्व है. यह आगे प्रेरणा की ताकत है. शांति, एकता और सदभावना भारत के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है. विकास के इस महायज्ञ में हर हिंदुस्तानी को अपनी कुछ न कुछ आहूति देनी है. इस दशक में भारत नई रीति और नई नीति से आगे बढ़ेगा. अब होती है और चलती का वक्त चला गया. हम दुनिया में किसी से कम नहीं हम सबसे ऊपर रहने का प्रयास करेंगे.

2:47 PM. 15 Aug 20 9:17 AM. 15 Aug

एनसीसी का विस्तार

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब एनसीसी का विस्तार देश के 173 बॉर्डर और कोस्टल डिस्ट्रिक्ट तक सुनिश्चित किया जाएगा. इस अभियान के तहत करीब 1 लाख नए NCC Cadets को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें भी करीब एक तिहाई बेटियों को ये स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी. उन्होंने कहा कि हमारी पॉलिसीज, हमारे प्रोसेस, हमारे प्रोडक्ट्स, सब कुछ बेस्ट होना चाहिए, सर्वश्रेष्ठ होना चाहिए। तभी हम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर पाएंगे.

2:47 PM. 15 Aug 20 9:17 AM. 15 Aug

आज पड़ोसी सिर्फ वो ही नहीं हैं जिनसे हमारी भौगोलिक सीमाएं मिलती हैं बल्कि…

प्रधानमंत्री ने कहा कि दक्षिण एशिया में दुनिया की एक चौथाई जनसंख्या रहती है. हम सहयोग और सहभागिता से इतनी बड़ी जनसंख्या के विकास और समृद्धि की अनगिनत संभावनाएं पैदा कर सकते हैं. इस क्षेत्र के देशों के सभी नेताओं की इस विशाल जन समूह के विकास और प्रगति की ओर एक अहम जिम्मेदारी है. पीएम मोदी ने कहा कि आज पड़ोसी सिर्फ वो ही नहीं हैं जिनसे हमारी भौगोलिक सीमाएं मिलती हैं बल्कि वे भी हैं जिनसे हमारे दिल मिलते हैं. जहां रिश्तों में समरसता होती है, मेल जोल रहता है. इनसे से कई देशों में बहुत बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं. जिस प्रकार इन देशों ने कोरोना संकट के समय भारतीयों की मदद की, भारत सरकार के अनुरोध का सम्मान किया, उसके लिए भारत उनका आभारी है. पीएम मोदी नें आगे कहा कि इसी प्रकार हमारे पूर्व के ASEAN देश, जो हमारे maritime पड़ोसी भी हैं, वो भी हमारे लिए बहुत विशेष महत्व रखते हैं. इनके साथ भारत का हज़ारों वर्ष पुराना धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध है. बौद्ध धर्म की परम्पराएं भी हमें उनसे जोड़ती हैं.

2:47 PM. 15 Aug 20 9:17 AM. 15 Aug

यह एक साल जम्मू कश्मीर की नयी विकास यात्रा का साल रहा

प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत वहां विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. यह एक साल जम्मू कश्मीर की नयी विकास यात्रा का साल रहा. उन्होंने कहा कि सिक्किम ने जिस तरीके से एक जैविक राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई है, उसी तरह लद्दाख को कार्बन मुक्त क्षेत्र बनाने की कोशिश की जा रही है.

2:47 PM. 15 Aug 20 9:17 AM. 15 Aug

चीन और पाकिस्तान पर बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशाना साधा

चीन और पाकिस्तान पर बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशाना साधा और कहा कि एलओसी से लेकर एलएसी तक, देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठाई है, देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि भारत की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है. इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है. हमारे पड़ोसी देशों के साथ, चाहे वो हमसे ज़मीन से जुड़े हों या समंदर से, अपने संबंधों को हम सुरक्षा, विकास और विश्वास की साझेदारी के साथ जोड़ रहे हैं.

मुख्य बातें

Independence Day 2020 updates,coronavirus vaccine,pm narendra modi : इस साल देश कोरोना काल के बीच 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से लगातार सातवीं बार राष्ट्र को संबोधित किया और कोरोना वायरस के वैक्सीन… वोकल फॉर लोकल…चीन…पाकिस्तान…कश्मीर…राम जन्मभूमि का जिक्र किया. आप भी पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >