आईआईटी बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूद कर दी जान, जातिगत भेदभाव का लग रहा आरोप

पुलिस ने बताया कि छात्र दर्शन सोलंकी अहमदाबाद का रहने वाला था और बीटेक (केमिकल) पाठ्यक्रम का प्रथम वर्ष का छात्र था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परिसर में जब सुरक्षा प्रहरियों ने युवक को खून से लथपथ पाया, तब यह घटना प्रकाश में आई.

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे में 18 वर्षीय एक छात्र ने रविवार को अपने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, लेकिन छात्र की मौत मामले ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है. मौत के पीछे जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया जा रहा है.

छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया

पुलिस ने बताया कि छात्र दर्शन सोलंकी अहमदाबाद का रहने वाला था और बीटेक (केमिकल) पाठ्यक्रम का प्रथम वर्ष का छात्र था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परिसर में जब सुरक्षा प्रहरियों ने युवक को खून से लथपथ पाया, तब यह घटना प्रकाश में आई. उन्होंने बताया कि मृतक ने कोई ‘सुसाइड नोटा’ नहीं छोड़ा है और प्रथम दृष्टया उसने छात्रावास भवन की सातवीं मंजिल से छलांग लगाई थी. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बुधन सांवत ने कहा, प्राथमिक सूचना के आधार पर, हमने दुर्घटनावश हुई मौत का एक मामला दर्ज किया है.

इस एंगल से जांच कर रही है पुलिस

पुलिस छात्र की मौत मामले पर कई एंगल से जांच कर रही है. जिसमें यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या छात्र किसी तरह के दबाव में था. उसको पढ़ाई को लेकर तनाव था.

छात्रों ने मौत मामले को जातिगत भेदभाव से जोड़ा, सोशल मीडिया पर बहस

APPSC (Ambedkar Periyar Phule Study Circle) ने छात्र दर्शन सोलंकी की मौत को लेकर ट्वीट किया और बहस छोड़ दिया है. ट्वीट में छात्र की मौत को जातिगत भेदभाव से जोड़ा गया. ट्वीट में लिखा गया, 18 वर्षीय दलित छात्र दर्शन सोलंकी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जो 3 महीने पहले अपने बीटेक के लिए आईआईटी बॉम्बे में शामिल हुए थे. हमें यह समझना चाहिए कि यह एक व्यक्तिगत नहीं है /व्यक्तिगत मुद्दा, लेकिन एक संस्थागत हत्या.

दलित छात्रों के साथ भेदभाव का लग रहा आरोप

APPSC ने अपने ट्वीट में लिखा, शिकायतों के बावजूद संस्थान ने दलित बहुजन आदिवासी छात्रों के लिए परिसर को सुरक्षित बनाने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया. ट्वीट में दावा किया गया कि दलित छात्रों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है. यही नहीं छात्र की मौत मामले में एक के बाद एक कई ट्वीट किये जा रहे हैं. और रोहित वेमुला से इस केस को भी जोड़ा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >