Punjab: भ्रष्टाचार मामले में IAS अधिकारी संजय पोपली गिरफ्तार, टेंडर करवाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नवांशहर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का टेंडर निकालने के एवज में कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में आईएएस अधिकारी संजय पोपली को गिरफ्तार किया है.

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने नवांशहर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का टेंडर निकालने के एवज में कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में आईएएस अधिकारी संजय पोपली (IAS officer Sanjay Popli) को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उनके कथित गुर्गे संदीप वत्स को भी जालंधर से पकड़ा गया है. दोनों की गिरफ्तारी सोमवार को की गई.

Also Read: पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल सिंह गिरफ्तार, कांग्रेस ने लगाया बदले की कार्रवाई आरोप
आईएएस ने 7 लाख रुपये मांगे रिश्वत 

हरियाणा के करनाल निवासी, संजय कुमार, दीखाडाला सहकारी समिति लिमिटेड के नाम से एक फर्म के साथ एक सरकारी ठेकेदार हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि संजय पोपली ने पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में अपने सहायक सचिव संदीप वत्स के साथ मिलकर 7.30 करोड़ रुपये के टेंडर को मंजूरी देने के लिए कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी. उन्होंने बताया कि वत्स ने 12 जनवरी को पोपली की ओर से टेंडर आवंटन के लिए सात लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी.

आईएएस अधिकारी को दिए 3.5 लाख रुपये 

विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता के हवाले से बयान में कहा गया कि संजय कुमार ने डरते हुए अपने बैंक खाते से साढ़े तीन लाख रुपये निकाले और चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में एक कार में संदीप वत्स को सौंप दिए. राशि मिलने के बाद वत्स ने पोपली को इसकी सूचना दी और अपने लिए 50 हजार रुपये ले लिए. हालांकि, संजय कुमार ने वत्स द्वारा बार-बार मांगे जा रहे शेष साढ़े तीन लाख रुपये देने से इनकार कर दिया था.

विजिलेंस ब्यूरो ने बनाई बातचीत की वीडियो

प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने पूरी बातचीत की वीडियो भी बनाई थी और इसे विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया था. शिकायतकर्ता के बयान और वीडियो साक्ष्य के आधार पर पोपली और वत्स के खिलाफ निविदा आवंटन के लिए कथित तौर पर एक प्रतिशत रिश्वत मांगने और साढ़े तीन लाख रुपये रिश्वत के रूप में प्राप्त करने का मामला दर्ज किया गया है.

(इनपुट- भाषा)

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >