पंजाब बन रहा बारूद का ढेर! अबोहर में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तरनतारन थाने में रॉकेट से हमला

पंजाब के अबोहर में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारुद बरामद हुआ है. हथियारों में एके 47 राइफल, 4 राइफल मैगजीन, 2 पिस्टल, 4 पिस्टल मैगजीन और कारतूस शामिल है. सभी हथियारों को बीएसएफ ने जब्त कर लिया है. वहीं, पंजाब के तरनतारन में एक थाने में रॉकेट से हमला किया गया है.

Punjab News: क्या पंजाब राज्य बारूद का ढेर बनता जा रहा है… यह सवाल इसलिए आज अहम हो गया है कि पंजाब में लगातार आतंकी गतिविधि बढ़ रही है. और हथियार का जखीरा बरामद हो रहा है. ताजा मामला अबोहर का है. अबोहर में बीएसएफ (BSF) के जवानों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है. हथियारों में एके 47 राइफल, 4 राइफल मैगजीन, 2 पिस्टल, 4 पिस्टल मैगजीन और कारतूस शामिल है. सभी हथियारों को बीएसएफ ने जब्त कर लिया है.

थाने में रॉकेट से हमला: गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब के तरनतारन जिले में एक पुलिस थाने पर रॉकेट द्वारा संचालित ग्रेनेड (आरपीजी) से हमला किया गया था. इससे पहले भी तरनतारन में इस तरह की घटना हो चुकी है. राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने इस हमले को ‘ पड़ोसी देश की करतूत बताया है.

पाकिस्तान से लगातार आ रहे हैं ड्रोन: गौरतलब है कि बीते काफी समय से पंजाब के इलाकों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन से हथियार भेजे जा रहे हैं. साल 2022 में ही पाकिस्तान की ओर से 200 से भी ज्यादा बार ड्रोन के जरिये प्रतिबंधित नशीले पदार्थ और हथियार भेजे जाने की घटना हुई है. हालांकि, चौकस जवानों ने हर बार ड्रोन को मार गिराया है. बीते महीने भी पंजाब में पाकिस्तान की ओर से भेजे गये ड्रोन के बीएसएफ ने मार गिराया था. 

Also Read: नागपुर में पीएम मोदी ने दी सौगात, मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का किया उद्घाटन, दूसरे चरण का शिलान्यास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >